नई दिल्ली (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फोर्ब्स द्वारा नवीनतम विश्व अरबपतियों की सूची में 17 वां स्थान दिया गया है। अंबानी की इस समय नेट वर्थ 33 खरब रुपये है। हालांकि वह सबसे अमीर भारतीय हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। उनकी कंपनी का रेवेन्यू करीब 88 अरब डॉलर का रहता है। इसके अलावा रिलायंस ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में जियो लॉन्च कर काफी कमाई की है। जियो के करीब 340 मिलियन कस्टमर हैं।

लिस्ट में और कितने भारतीय

लिस्ट में दूसरे भारतीय मुंबई के बड़े इनवेस्टर राधाकृष्ण दमानी हैं, जो ओवरऑल रैंकिंग में 34वें पायदान पर हैं। इंडिया के रिटेल किंग के नाम से मशहूर दमानी हैं। दमानी की नेट वर्थ 12 खरब रुपये है। दमानी ने साल 2002 में रिटेलिंग जगत में कदम रखा था। उनकी सुपरमार्केट चेन डी मार्ट काफी बड़ी है। रिपोर्ट की मानें तो दमानी के पास अलीबाग में 156 कमरों का रेडिसन ब्लू रिसॉर्ट है। लिस्ट में तीसरे भारतीय एचसीएल के फाउंडर शिव नादर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 9 खरब रुपये है। हालांकि वह ओवरऑल लिस्ट में 114वें स्थान पर हैं। नादर काफी बड़े बिजनेसमैन हैं। इनके अलावा हिंदुजा ब्रदर्स भी करीब 9 खरब रुपये के साथ 116वें पायदान पर स्थित हैं।

कोरोना के चलते घटी अंबानी की संपत्ति

कोरोना वायरस संकट के कारण शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसका असर अब बड़ी-बड़ी कंपनियों पर दिख रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 19 बिलियन डॉलर (1.33 लाख करोड़ रुपए) कम हो गई है। यानी अंबानी की संपत्ति में पहले से 28 फीसदी की गिरावट आई है। हुरुन रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी अब दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। मौजूदा रैंकिंग के मुताबिक वह माइकल ब्लूमबर्ग के साथ संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर हैं।

Business News inextlive from Business News Desk