नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटें जीतने के दावे पर चुटकी। उन्होंने उनके इस दावे को महज एक कल्पना करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा किसी को भी वास्तविकता से समस्या नहीं है, लेकिन यह एक कल्पना है। मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि अगले 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश या केंद्र में कोई बदलाव नहीं होगा। इस तरह की गलतफहमी राजनीतिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
400 से अधिक पर जीत हासिल करेगी सपा
लखनऊ में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया था कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी 403 विधानसभा सीटों में से 400 से अधिक पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे दावा किया कि लोग नहीं चाहते कि 2022 में भाजपा सत्ता में आए। अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादियों ने 'अबकी बार 400 पार' का लक्ष्य रखा है। हमारा प्रयास लोगों को अपने साथ ले जाने का होगा। आप उनके बीच नाखुशी की कल्पना नहीं कर सकते और साथ ही कहा कि वे 2022 में भाजपा सरकार नहीं देखना चाहते हैं।

National News inextlive from India News Desk