GORAKHPUR :

भारतीय कुश्ती महासंघ भारतीय पद्धति की ओर से कुश्ती के लिए विशेष योगदान देने वाले व्यक्ति को भीष्म पितामह सम्मान दिया जाता है। इस बार संघ की ओर से यह सम्मान मुलायम सिंह यादव को दिया जाएगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाश्रय यादव, सेक्रेटरी पंकज सक्सेना, महासचिव लालबचन यादव, रामभूल प्रधान, राजपाल यादव, पन्नेलाल यादव, विशाल यादव, करुणेश कुमार समेत कुश्ती महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह को सैफई महोत्सव के अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में इस सम्मान से नवाजा। महासंघ के अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मुलायम सिंह ने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर अखाड़े बनवाए और उसे संचालित करने के लिए स्टाइपेंड की व्यवस्था शुरू की। इसके अलावा उन्होंने कई अहम योगदान दिए। प्रोग्राम के लास्ट में सीएम अखिलेश यादव ने महासंघ के पदाधिकारियों का आभार पेश करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।