मुंबई (एएनआई)। मुंबई पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपों के तहत एक एफआईआर दर्ज करली है। इसके तुरंत बाद, पंचोली ने कहा कि, उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मेरे पास इस मामले में सभी सबूत और वीडियो हैं। मैं मुंबई पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अगर वे मुझे अपने बयान के लिए बुलाएंगे, तो मैं सहयोग करूंगा। मैं जांच के लिए तैयार हूं।मुझे पता था कि मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।" पंचोली ने फोन पर ये भी बताया कि, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में, भारतीय दंड संहिता की इन धाराओं में  376 (दुष्कर्म), 328 (जहर देना), 384 (जबरन वसूली), 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 342 (गलत तरीके से जबरदस्ती करना), 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना) 506 (आपराधिक धमकी) में मामला दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस ने पंचोली के खिलाफ अपनी पिछली शिकायत के सपोर्ट में इस वीक के शुरू में मुंबई की वर्सोवा पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था।

जांच शुरू

इस मामले में वरसोवा पुलिस स्टेशन में रिकॉर्डेड स्टेटमेंट के साथ केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि इस केस में सबूत जुटाना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि ये लगभग 10 साल पुराना है। शिकायत में आदित्य पर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk