मुंबई (आईएएनएस)। भारतीय संविधान के वास्तुकार स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मुंबई आवास 'राजगृह' में तोड़फोड़ की घटना हुई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की सूचना पाकर मुंबई पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को दादर में 2 अज्ञात व्यक्ति 3-मंजिला ऐतिहासिक परिसर में घुस गए। इस दाैरान उन व्यक्तियों ने कांच के पेन और फूल के गमलों को नष्ट करने के साथ कुछ लेख क्षतिग्रस्त कर दिए। घटनास्थल से भागने से पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और देर रात घटना की खबर फैलते ही दलितों के घटनास्थल पर पहुंचने की खबरें आईं।


दोनों दोषियों की तुरंत जांच करें
इस घटना की पुष्टि करते हुए अंबेडकर के पोते डाॅक्टर प्रकाश अंबेडकर ने लोगाें से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। इसके साथ ही अन्य राजनीतिक नेताओं ने शांति की अपील की और दलितों से राजगृह के पास नहीं जाने का आग्रह किया। वहीं इस घटना की निंदा करते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि दोनों दोषियों की तुरंत जांच करें। डॉक्टर बीआर का घर राजगृह मुंबई में था। डाॅक्टर अंबेडकर यहां पर पुस्तकों और अन्य साहित्य के अपने विशाल संग्रह को संग्रहीत करते थे।अब यह स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की कुछ निजी सामानों को प्रदर्शित करने वाले संग्रहालय में परिवर्तित हो गया है।

National News inextlive from India News Desk