मुंबई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में एक बार फिर कुछ इलाकों का बारिश होने से बुरा हाल है। एक हफ्ते की रौनक के बाद मुंबई में दोबारा मानसून एक्टिव होने से बारिश शुरू हो गई है।

mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश जारी अगले दो दिन तक नहीं है राहत,सड़कें बनी तालाब देखें तस्वीरें

अगले दो दिनों में भारी बारिश से भीगेंगे ये इलाके

भारतीय माैसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश जारी अगले दो दिन तक नहीं है राहत,सड़कें बनी तालाब देखें तस्वीरें

बुधवार को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया

मुंबई , तटीय कोंकण और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मानसून पूरी ताकत के साथ फिर से बढ़ गया। इसकी वजह से यहां बुधवार को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश जारी अगले दो दिन तक नहीं है राहत,सड़कें बनी तालाब देखें तस्वीरें

कई निचले इलाकों व रेलवे ट्रैक पर जलभराव

मुंबई में रात 1 बजे के बाद से भारी बारिश हुई। शहर के कई निचले इलाकों में, रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है।

mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश जारी अगले दो दिन तक नहीं है राहत,सड़कें बनी तालाब देखें तस्वीरें

उपनगरीय ट्रेनें 15-25 मिनट लेट से चल रही

मुंबई में पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेनें भी 15-25 मिनट लेट से चल रही हैं। जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले और स्टूडेंट को  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश जारी अगले दो दिन तक नहीं है राहत,सड़कें बनी तालाब देखें तस्वीरें

इन क्षेत्रों की सड़कों पर काफी जलजमाव है

परेल, दादर, वडाला, कुर्ला, सायन, तिलक नगर, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, गोरेगांव, मलाड और अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर काफी जलजमाव है। इससे जनजीवन बेहाल है।

mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश जारी अगले दो दिन तक नहीं है राहत,सड़कें बनी तालाब देखें तस्वीरें

Mumbai Rains : परिवहन सेवाएं शुरू हुई लेकिन बारिश से राहत नहीं, हाई टाइड को लेकर अलर्टउपनगरों में करीब 58.2 मिलीमीटर बारिश हुई

बृहनमुंबई नगर निगम आपदा नियंत्रण के मुताबिक आधी रात से सुबह 7 बजे तक शहर में 171.0 मिलीमीटर बारिश और उपनगरों में करीब 58.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

National News inextlive from India News Desk