नई दिल्ली (एएनआई)। एक्शन से भरपूर फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर आखिरकार आ गया है। मुंबई के क्राइम की कहानी दिखाती इस फिल्म के टीजर में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी को लड़ाई करते दिखाया गया। जाॅन जहां गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे वहीं इमरान पुलिस अफसर बने हैं। जॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर को साझा किया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मुंबई सागा टीज़र। जब बॉम्बे मुंबई नहीं था, और हिंसा ने सड़कों पर राज किया! 19 मार्च को सिनेमाघरों में सागा ऑफ द ईयर का गवाह बनने को तैयार हो जाओ।'

टीजर में दिखा धमाकेदार अंदाज
लगभग एक मिनट के इस टीजर में उन घटनाओं की झलक मिलती है, जिन्होंने बाम्बे को मुंबई में बदल दिया था। फिल्म 1980 और 1990 के दशक के दौरान की कहानी बताती है जब शहर में अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। टीजर में दर्शकों को जॉन और इमरान के किरदारों से परिचित कराया जाता है। जॉन ने अमर्त्य राव की भूमिका निभाई है जो 'सड़कों से उठे' हैं और अब शहर पर 'शासन' करना चाहते हैं। जाॅन के सामने पुलिस अफसर इमरान हाशमी आ जाते हैं। जो बंबई शहर को हिंसा मुक्त बनाने के मिशन पर है।

कई सितारे हैं फिल्म में
टीजर में फिल्म में अभिनेता महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर के पात्रों की झलक दिखाई गई है। 'मुंबई सागा' में काजल अग्रवाल, जैकी श्रॉफ, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय और अमोल गुप्ते भी हैं। फिल्म को संजय गुप्ता द्वारा अभिनीत किया जा रहा है, जो पहले 'काबिल', 'शूटआउट एट वडाला' और 'कांटे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 19 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली, 'मुंबई सागा' का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर ने किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk