लॉस एंजेलिस (एएनआई)। भारत में 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के प्रमुख साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है। मुंबई आतंकवादी हमलों में 160 से अधिक लोग मारे गए थे। द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, व्यवसायी तहव्वुर राणा को 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों से संबंधित केस में दोषी ठहराया गया। पाकिस्तान में राणा लॉस एंजिल्स की संघीय जेल में 14 साल की सजा काट रहा था। साजिश रचने के मामले में 2009 में गिरफ्तार किया गया था।

तहव्‍वुर राणा को भारत लाए जाने की संभावना

साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को लॉस एंजिल्स की संघीय जेल से पिछले सप्ताह खराब स्वास्थ्य और कोरोनोवायरस के कारण जल्दी रिहाई की अनुमति दी गई थी। हालांकि भारत से प्रत्यर्पण का सामना करने के लिए गिरफ्तार होने से पहले वह जेल से बाहर नहीं निकल पाए थे कि दो दिन पहले ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। मुंबई आतंकवादी हमलों के साजिशकर्ता राणा को भारत लाए जाने की संभावना है।

राणा ने मुंबई आतंकी हमले की योजना बनाई थी

राणा को 2011 में शिकागो में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा को भौतिक सहायता प्रदान करने का दोषी ठहराया गया था। इसके साथ ही उसने मुंबई आतंकी हमले की योजना बनाई थी। इसके अलावा तहव्वुर राणा पर साल 2005 में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने वाले डेनिश अखबार पर हमला करने के लिए योजना बनाने का भी आरोप लगा था। हालांकि, उसे इसमें कामयाबी हासिल नहीं हुई।

National News inextlive from India News Desk