12 दिन के अभियान में नगर निगम ने वसूला महज 20 फीसदी बकाया टैक्स

BAREILLY:

मार्च में बड़े कॉमर्शियल बकाएदारों से वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान में नगर निगम की कार्रवाई दिखावे से ज्यादा असरदार नहीं। निगम का वसूली दस्ता कार्रवाई के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने का ही काम कर रहा। जबकि पिछले 12 दिनों में हुई वसूली के रिकार्ड ही असलियत दिखाने को काफी है। बकाएदारों के कुल टैक्स के मुकाबले आधे से भी कम की वसूली कर निगम के अधिकारी रिका‌र्ड्स में फायदा दिखा रहे। नगर आयुक्त के निर्देश के बावजूद वसूली टीम तय टारगेट का 20 फीसद भी टैक्स नहीं ला पाई। आधे अधूरे टैक्स कलेक्शन में एक बार फिर बड़े बकाएदारों को राहत दे दी गई।

सवा 2 करोड़ पर ठहरे

नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने फरवरी में ही वसूली अभियान से जुड़े सभी 4 जोन के टैक्स सुपरिंटेंडेंट्स को कड़े निर्देश दिए थे। जिसमें 2 मार्च से वसूली अभियान शुरु करते ही रोजाना हर जोन पर 25 लाख टैक्स का टारगेट तय कर दिया था। इस तरह डेली निगम ने 1 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली का टारगेट बनाया। पिछले 12 दिनों में हुई टैक्स वसूली के तहत निगम दस्ते को 12 करोड़ से ज्यादा का टैक्स वसूलना था। लेकिन जिम्मेदार इस रिकार्ड के आसपास भी नहीं ठहरे। निगम के वसूली अभियान में पिछले 12 दिनों में करीब 2.68 करोड़ की ही आमदनी हो सकी। पिछले साल के मुकाबले वसूली अभियान में सुस्ती का असर छोटे करदाताओं में भी देखने को मिला। निगम परिसर में भी आकर टैक्स जमा करने की दिलचस्पी इस बार करदाताओं में नहंी ि1दख रही।

5 लाख से कम की िलस्ट नहीं

बड़े कॉमर्शियल टैक्स बकाएदारों से वसूली के लिए नगर निगम की ओर से लिस्ट बनाई गई। इनमें 5 लाख से ज्यादा के टैक्स बकाएदारों की सूची में 44 और 10 लाख से ज्यादा बड़े बकाएदारों की सूची में 33 करदाताओं के नाम दर्ज किए गए। अगर 44 करदाताओं पर सिर्फ 5 लाख के हिसाब से भी बकाया मानें तो कुल टैक्स 2.20 करोड़ का हुआ। वहीं सिर्फ 10 लाख का बकाया टैक्स माने तो दूसरी लिस्ट के करदाताओं पर ही 3.30 करोड़ का बकाया बनता है। जो कुल मिलाकर 5.50 करोड़ हुआ। निगम सिर्फ 77 करदाताओं के बकाए का आधा भी वसूली अभियान में नही जुटा सका।

-------------------------------

वसूली नहीं वादा अभियान

नगर निगम के वसूली अभियान को अधिकारियों ने वादा अभियान में बदल दिया। बड़े बकाएदारों से टैक्स वसूलने पहुंच रही टीम सीलिंग कार्रवाई का खौफ तो दिखा रही, लेकिन इस डर के साथ ही कम टैक्स लेकर छोड़ देने की बड़ी राहत भी दे रही। 31 दिसंबर तक पहले ही छूट का फायदा देने वाला निगम अपने वसूली अभियान में आधा अधूरा टैक्स वसूल बकाएदारों से 31 मार्च तक बकाया टैक्स देने का वादा ले रहा। वसूली अभियान में चंद केसेज ही निगम की इस खोखली कार्रवाई की पोल खोल रहा।

बकाएदार कुल टैक्स टैक्स जमा

मुरली मनोहर 20.29 लाख 3 लाख

राकेश कुमार 17.61 लाख 8.80 लाख

पंत इंटरप्राइजेज 22 लाख 2 लाख

स्वर्ण टावर होटल 19 लाख 9.5 लाख

पथिक गेस्ट हाउस 5.93 लाख 1.50 लाख

----------------------------