तीन कर्मचारियों को ड्राइवर पद पर न रखने पर कर्मचारी संघ में नाराजगी

अपर नगर आयुक्त को घेरा, फ्राइडे से हड़ताल व आंदोलन की दी चेतावनी

<तीन कर्मचारियों को ड्राइवर पद पर न रखने पर कर्मचारी संघ में नाराजगी

अपर नगर आयुक्त को घेरा, फ्राइडे से हड़ताल व आंदोलन की दी चेतावनी

BAREILLY:

BAREILLY:

शहर की सफाई व्यवस्था पर हड़ताल के चलते संकट के बादल गहरा रहे हैं। नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर फ्राइडे से आंदोलन व हड़ताल की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने वेडनसडे को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह का घेराव किया। कर्मचारियों की मांग थी कि निगम के तीन कर्मचारियों नत्थू सिंह, अशोक, मोहन और मुंशी को सीनियारिटी बेसिस पर खाली पड़े ड्राइवर के पदों पर भेजा जाए। साथ ही ऐसा न होने पर फ्राइडे से कूड़ा वाहन समेत शहर की सफाई व्यवस्था बंद करने की चेतावनी दी।

क्भ्फ् वाहन, ख्भ् ड्राइवर

नगर पालिका से नगर निगम होने के फ्फ् साल बीतने के दौरान कर्मचारियों की पोस्ट व वर्किंग में जबरदस्त असंतुलन हुआ है। मौजूदा समय में निगम के पास कुल क्भ्फ् वाहन हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए महज ख्भ् ड्राइवर की ही पोस्ट हैं। संविदा व आउटसोर्स के जरिए वाहनों पर ड्राइवर के अस्थाई पद बनाकर भरे गए हैं। कर्मचारी संघ ने बीते ख्0 साल से ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को ख्भ् में से खाली पड़े फ् पदों पर नियुक्त किए जाने की मांग की। जिस पर अपर नगर आयुक्त के केबिन में विवाद हो गया। कर्मचारियों ने वेडनसडे को नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव के अपनी म् मांगों का ज्ञापन सौंपा।