आज यूपी के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने लखनऊ में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि इस बार भी मतदान EVM मशीन से होगा और वोटिंग सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रदेश में निकाय चुनाव 3 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को, दूसरे का 26 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर को सम्पन्न होगा।

 

बता दें कि निकाय चुनाव के पहले चरण यानि 22 नवंबर को 24 जिलों में वोटिंग होगी। 26 नवंबर को चुनाव के दूसरे दौर में 25 जिलों में मतदाता अपना वोट डालेंगे। चुनाव के तीसरे और आखिरी दौर यानि 29 नवंबर को 26 जिलों में लोग मतदान करेंगे। निकाय चुनाव का फैसला 1 दिसंबर को आएगा। आगे जानिए कि आपके शहर में कब होगा मतदान।

 यूपी: निकाय चुनाव का पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को,1 दिसंबर को आएगा फैसला

 

प्रथम चरण की वोटिंग 22 नवम्बर को इन जिलों में होगी

 

22 नवम्बर – शामली, मेरठ, हापुड़

 

22 नवम्बर – बिजनौर, बदायूं, हाथरस

 

22 नवम्बर – कासगंज, आगरा, कानपुर

 

22 नवम्बर – जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट

 

22 नवम्बर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव

 

22 नवम्बर – हरदोई, अमेठी, फैजाबाद

 

22 नवम्बर – गोंडा, बस्ती, गोरखपुर

 

22 नवम्बर – आजमगढ़, गाजीपुर

 

22 नवम्बर को सोनभद्र में मतदान होगा।

 

दूसरे चरण की वोटिंग 26 नवम्बर को इन जिलों में होगी

 

26 नवम्बर को लखनऊ में होगी वोटिंग

 

26 नवम्बर – मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद

 

26 नवम्बर – गौतमबुद्धनगर, अमरोहा

 

26 नवम्बर – रामपुर, पीलीभीत

 

26 नवम्बर – शाहजहांपुर, अलीगढ़

 

26 नवम्बर – मथुरा, मैनपुरी

 

26 नवम्बर – फर्रुखाबाद, इटावा

 

26 नवम्बर – ललितपुर, बांदा

 

26 नवम्बर – इलाहाबाद, लखनऊ

 

26 नवम्बर – सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर

 

26 नवम्बर – बहराइच, श्रावस्ती

 

26 नवम्बर – संतकबीरनगर, देवरिया

 

26 नवम्बर – बलिया, वाराणसी, भदोही।

 

 

तीसरे चरण की वोटिंग 29 नवम्बर को इन जिलों में होगी

 

29 नवम्बर – सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर

 

29 नवम्बर – मुरादाबाद, संभल, बरेली

 

29 नवम्बर – एटा, फिरोजाबाद

 

29 नवम्बर – कन्नौज, औरैया

 

29 नवम्बर – कानपुर देहात

 

29 नवम्बर – झांसी, महोबा

 

29 नवम्बर – फतेहपुर, रायबरेली

 

29 नवम्बर – सीतापुर, लखीमपुर खीरी

 

29 नवम्बर – बाराबंकी, बलरामपुर

 

29 नवम्बर – सिद्धार्थनगर, महराजगंज

 

29 नवम्बर – कुशीनगर, मऊ

 

29 नवम्बर – चंदौली, जौनपुर

 

29 नवम्बर को मिर्जापुर में मतदान होगा।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk