- एसजीपीजीआई में वेंटीलेटर पर चल रहा था इलाज

- बीपी नहीं कंट्रोल कर पाए डॉक्टर, दो बार कार्डियक अरेस्ट

LUCKNOW: डेंगू से जूझ रहे राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान की रविवार तड़के मौत हो गई। उन्हें एक दिन पहले ही संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान ही दो बार कार्डियक अरेस्ट के बाद हालत बिगड़ गई थी।

डॉ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के डॉ। आशुतोष दुबे के अनुसार वह पहले से हार्ट और सांस की समस्या से पीडि़त थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह वह उठे तो अचानक गिर पड़े। जिसके बाद उनका बीपी कंट्रोल नहीं हो रहा था। उसके बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। उसके बाद ही उन्हें पीजीआई भेज दिया गया। जहां पर शनिवार को तबियत बिगड़ती गई और बीपी कंटोल नहीं हुआ। पीजीआई के निदेशक डॉ। राकेश कपूर के अनुसार उनका बीपी कंट्रोल में नहीं था और रविवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।