- फालोअप

- किन्नर समाज के अध्यक्ष ने साथी की हत्या पर जताया आक्रोश, कहा चाहिए इंसाफ

<- फालोअप

- किन्नर समाज के अध्यक्ष ने साथी की हत्या पर जताया आक्रोश, कहा चाहिए इंसाफ

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: इंद्रपुरी कालोनी में किन्नर गुरु मुन्नी की हत्या के बाद से मातम की स्थिति है। किन्नर इस हादसे से इतने दुखी हैं कि उनके बारे में चर्चा करते ही उनकी आंखें भर आती हैं। इंसाफ पाने के लिए वे आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। उन्हें खुद समझ में नहीं आ रहा है कि इस मर्डर के पीछे का मकसद क्या है? पुलिस की स्टोरी पर भी उन्हें ज्यादा विश्वास नहीं है। लूट की स्टोरी उन्हें समझ में नहीं आ रही है। उनका कहना है कि इतने रुपए होने की जानकारी उनके समाज में किसी को न थी।

करेंगे पुलिस का विरोध

किन्नर समाज की अध्यक्ष इंद्रपुरी कालोनी में रहने वाली बबली श्रीवास्तव ने आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि जिस रात मुन्नी गुरु की हत्या हुई वह उस वक्त गोरखपुर के पास कप्तानगंज में सभा करने गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही वह वापस लौटी और उसके बाद से वह सदमें में हैं। उन्होंने बताया कि मर्डर की कहानी उन्हें ही नहीं किसी भी किन्नर को समझ में नहीं आ रही है। क्योंकि उनके समाज में आज तक कोई संपत्ति के लिए खून खराबा नहीं हुआ। उनकी आपस में कभी किसी से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। दूसरा यह कि यहां पर किन्नर समाज से जुड़े जितने लोग भी हैं सभी के पास अपना मकान है। ऐसे में मकान का विवाद भी नहीं हो सकता है। मुन्नी गुरु तो बहुत बूढ़ी हो चली थी। उनके पास लाखों रुपए थे, इसकी जानकारी तो किसी को नहीं है। अगर यह सच है तो लूट करने पहुंचे बदमाशों को कहां से हो गई? बबली किन्नर ने कहा कि सदमे से बाहर आते ही एसएसपी का घेराव होगा और पुलिस के खिलाफ आंदोलन तब तक चलेगा जब तब बाकी हत्यारे पकड़े नहीं जाते।