-अगमकुआं थाना एरिया के जीरो माइल के नार्थ की घटना

PATNA CITY: दवा कंपनी के गोदाम में गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहे कृष्णा राम की गला दबा कर हत्या कर दी गई। इसका खुलासा मार्निग में हुआ, जब चाय बेचने वाला सामान लेने पहुंचा। कृष्णा एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड था। वह इपका लेबारेटरी के गोदाम में बतौर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। इसके पूर्व दूसरे गार्ड को हटाया गया था। धनरुआ का गुड्डू करीब तीन महीने से यहां था। मगर वह ड्यूटी आने में लापरवाही करता था। ड्यूटी के दौरान समय से पहले ही कहीं चाबी रख कृष्णा को बता चल देता था। कृष्णा की ड्यूटी होती थी, तो वह पांच-छह दिन गायब रहता था। इधर कुछ दिनों से वह घर नहीं गया था। उनकी वाइफ खाना लेकर बुधवार को पहुंची तो बताया कि गुरुवार को घर आएंगे। शादी में भी जाना है। मगर वे सदा के लिए दुनिया से चल बसे। बेटा संतोष व अजीत ने बताया कि उनका हाथ-पैर बंधा था और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। रस्सी से मुंह भी बांध दिया गया। इसके बाद गला दबा कर हत्या की गई। गुड्डू धनरुआ का रहने वाला था। पिता ने मैनेजर रविन्द्र कुमार और मालिक से भी शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर डेडबॉडी का पोस्टमार्टम नालंदा मेडिकल कालेज में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

लावारिस शव बरामद

अगमकुआं थाने की पुलिस जीरो माइल के पास से अज्ञात शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पहनावा से शव मजदूर का लगता है। संभवत: ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी में भेजा गया है। ऐज करीब भ्भ् वर्ष आंकी गई है।