- प्रेमिका गला रेतने के बाद बाद खुद भी की जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

- ऋषिकेश के वनखंडी में सिरफिरे आशिक ने दिया वारदात को अंजाम

- वारदात के वक्त प्रेमिका के माता-पिता घर पर नहीं थे

- पूरी तैयारी के साथ घर धमका था सिरफिरा आरोपित

RISHIKESH: शादी से मना करने पर सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर धमक कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के गले व हाथ पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपित युवक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना ऋषिकेश कोतवाली के बनखंडी इलाके की है।

गला रेतकर की हत्या

बि¨ल्डग क्रस्ट्रक्शन का काम करने वाले सुखराम बनखंडी गली नंबर दो में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह वह खुद विश्व ¨हदू परिषद की शाखा में गए थे और पत्‍‌नी मार्निंग वॉक पर निकली थी। घर पर उनकी 26 वर्षीय बेटी कल्याणी मौजूद थी। सुबह करीब पौने सात बजे स्कूटी सवार एक युवक उनके घर के बाहर आकर रुका और स्कूटी खड़ी करके घर में घुस गया। भीतर उसकी कल्याणी के साथ कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर घर की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहने वाला रवि नीचे उतरा तो देखा कि बरामदे में युवक व कल्याणी के बीच छीनाझपटी हो रही थी। रवि बीच बचाव करने को बढ़ा तो युवक ने बरामदे की ग्रिल की जाली पर भीतर से कुंडी चढ़ा दी। इस पर रवि पड़ोस के लोगों को बुलाने चला गया। इसी दरिम्यान युवक ने चाकू से कल्याणी का गला रेत दिया, उसके शरीर पर उसने और भी प्रहार किए। देखते ही देखते कल्याणी वहीं ढेर हो गई। इसके बाद युवक ने खुद के गले पर भी चाकू से गहरा वार कर दिया और हाथ की नसें भी काट दी। सूचना पाकर घर पहुंचे परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से ग्रिल की जाली काटकर किसी तरह भीतर प्रवेश किया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।

हत्यारोपित युवक की पहचान अजय यादव पुत्र पीआर यादव निवासी सुमन विहार बापूग्राम के रूप में हुई। पूछताछ में कल्याणी के पिता सुखराम ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग था। उन्हें भी इस पर कोई एतराज नहीं था। मगर, अब कल्याणी अजय के साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। अजय उस पर लगातार दबाव बना रहा था। संभवतया इसी के चलते अजय ने उसकी हत्या कर खुद भी खुदकुशी का प्रयास किया हो।