आंत फटना बना मौत का कारण, एसआनएन लाया गया था

prayagraj@inext.co.in

सेंट्रल जेल नैनी के एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। हालत बिगड़ने पर उसे जेल से एसआरएन हॉस्पिटल रिफर किया गया था। सोमवार को वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन कटघरे में खड़ा हो गया।

पिता-पुत्री को जला दिया था

थरवई थाना क्षेत्र के पडिला महादेव मन्दिर के पास फरवरी 2016 में पिता एवं पुत्री की जली हुई लाश पायी गयी थी। इनकी शिनाख्त के बाद उनकी के हत्या के चारों आरोपी दीपू पासी 26 पुत्र सुरेश पासी निवासी बहमलपुर थाना थरवई, बिजय पुत्र रामराल, महेन्द्र पुत्र फूलचन्द्र एवं नीरज कुमार पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर हत्या एवं दुराचार का मुकदमा दर्जकर आरोपियों को जेल भेज दिया था। कई दिनों से दीपू पासी पुत्र सुरेश पासी की तबियत खराब चल रही थी। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर जेल वार्डेन उसे जेल अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत गम्भीर देख नगर के स्वयपरानी नेहरू चिकित्सलय के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक के एक पुत्री, पत्‍‌नी सुमन देवी है। वह दो भाई में बड़ा था। परिवार में दो बहन एवं मां प्रभावती देवी है।

तीन डॉक्टर्स के पैनल ने किया पीएम

सोमवार को उसके शव का तीन चिकित्सकों एवं विडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि उसकी बड़ी आंत फट गयी थी। इससे वह जो भी खा पी रहा था, उससे उसके शरीर में संक्रमण फैलने लगा था। यही उसकी मौत की वजह बना।