PATNA : सीमांचल एक्सप्रेस में अज्ञात बदमाशों एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी है। वहीं, उसके पति को गोली मार दी है। पति गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार निवासी 35 वर्षीय उत्तम पत्‍‌नी कंचन देवी के साथ सीमांचल एक्सप्रेस से आनंद विहार जा रहा था। इनका बर्थ थर्ड एसी बी-2 में था। जैसे ही ट्रेन बरौनी स्टेशन पर पहुंची। वहां पर पत्‍‌नी टॉयलेट गई। वहां पर पहले से अज्ञात लोग बैठे थे। उनलोगों ने महिला का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बदमाशों ने पति को गोली मार दी। इसमें वो जख्मी हो गए हैं। उत्तम के साला राजेंद्र ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर विवाद है। एक महीना पहले भी इनके साथ मारपीट की गई थी।