- सहजनवां में युवक के मर्डर का हुआ पर्दाफाश

- दवा कराने के बहाने घर साथ ले गया था सुरेश

GORAKHPUR: सहजनवां एरिया के गोविंदपुर लोनिया में हुए मर्डर के आरोपित को अरेस्ट कर पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश किया। छोटे भाई ने बड़े का मर्डर कर डेड बॉडी को ठिकाने लगा दिया था। उसकी हरकतों पर नजर रखकर पुलिस ने राजफाश कर दिया। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि भाभी से अवैध संबंध की वजह से छोटे ने बड़े भाई की जान ली थी।

रास्ते में मिली थी अज्ञात युवक की डेड बॉडी

सहजनवां एरिया के गोविंदपुर लोनिया में सड़क किनारे 22 जुलाई की सुबह एक युवक की डेड बॉडी मिली। सिर और चेहरा कूंचकर उसकी हत्या की गई थी। देर शाम तक युवक की पहचान पीपीगंज एरिया के रघुनाथपुर निवासी सहेंद्र के रूप में हुई। अज्ञात व्यक्तियों पर मर्डर का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरार पता लगा कि सहेंद्र और सुरेश 21 जनवरी को बाइक से खलीलाबाद गए थे। वहां से दोनों साथ चले लेकिन अकेले सुरेश ही घ्ार पहुंचा।

सिसईघाट के पास से दबोचा गया आरोपित

शुक्रवार को एसओ सहजनवां दिनेश कुमार मिश्र को सूचना मिली कि सुरेश साहनी कहीं जा रहा है। सिसईघाट के पास उसकी लोकेशन मिलने पर एसआई हरेराम सिंह यादव, कांस्टेबल धनंजय सिंह और अर्जुन कुमार गुप्ता पहुंचे। पुलिस ने सुरेश को पकड़ा तो उसने खुद ही वारदात की जानकारी दे दी। पोखरे में फेंकी लोहे की बांकी बरामद कराई। जाल डालकर पुलिस ने सहेंद्र का मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया। घंटों छानबीन के बाद भी मोबाइल हाथ नहीं लग सका।

पांच माह पूर्व मुंबई से लौटा थ्ा सहेंद्र

पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि आरोपित सुरेश छह भाई और चार बहन थे। एक बहन की मौत हो चुकी है। उसके बड़े भाई जीता अलग रहते हैं। दूसरे नंबर के जितेंद्र, तीसरे गुड्डू फर्नीचर का काम करते हैं। चौथे नंबर का सहेंद्र मुंबई में रहकर कमाता था। सुरेश पीपीगंज में मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता है। जबकि, छठवें नंबर का महेंद्र पेंट पालिश करता है। सहेंद्र की शादी 2015 में हुई थी। सहेंद्र जब मुंबई कमाने चला गया तो उसकी पत्नी से सुरेश के संबंध हो गए। वह लौटकर घर आया ता प्रेम संबंध में प्रॉब्लम होने लगी। इसलिए उसने भाई को मारने का प्लान बनाया। 21 जनवरी को दवा कराने के बहाने गया। लौटते समय रास्ते में प्लग साफ करने के बहाने सहेंद्र के सिर पर हमला करके जान ले ली। मर्डर के बाद वह पीपीगंज, भरोहिया में शिव मंदिर में पश्चाताप करने पहुंचा था।

वर्जन

आरोपित को अरेस्ट कर ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया गया। सहेंद्र की पत्नी संग अवैध प्रेम संबंध होने पर छोटे भाई ने वारदात को अंजाम दिया। उसे अरेस्ट कर मर्डर में यूज हथियार बरामद कर लिया गया है।

अरविंद पांडेय, एसपी नार्थ