- सहजनवां पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट करके किया पर्दाफाश

SAHJNWA:

सहजनवां एरिया के गीडा में राजमिस्त्री का मर्डर नाजायज रिश्तों की वजह से हुआ था। वह अपने परिचित की पत्‍‌नी पर बदनीयती रखता था। इससे आजिज आकर महिला के पति ने उसकी जान ले ली। 12 अगस्त की रात हुई घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। 12 अगस्त की रात गीडा के सेक्टर 22 में महराजगंज जिले के विशुनपुरा निवासी राजमिस्त्री अखिलेश की हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी थी।

परिचित की बीवी पर रखता था नजर

पुलिस की पड़ताल में पता लगा कि चिलुआताल एरिया के भौरामल का संजय कुमार भी वहीं पर काम करता था। राजमिस्त्री अखिलेश से उसका परिचय था। संजय की पत्‍‌नी को देखकर अखिलेश कमेंट पास करने लगा। उसकी बदनीयती बढ़ती चली गई। पत्‍‌नी के प्रति खराब व्यवहार से आजिज आकर संजय ने अखिलेश की डंडे से मारकर जान ले ली। इसके बाद पत्‍‌नी संग वह फरार हो गया। रविवार को उसकी संजय की लोकेशन गाहासाड़ के पास मिली। पुलिस ने अरेस्ट करके कत्ल में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया।

आरोपित को अरेस्ट करके कत्ल में इस्तेमाल डंडा बरामद किया गया है। नाजायज संबंधों के चक्कर में राजमिस्त्री का मर्डर हुआ था। आरोपित ने खुद सारी बातें बताई हैं।

दिलीप कुमार सिंह, एसएचओ, सहजनवां