- पति-पत्नी के बीच वो खराब कर रहा रिश्ते, कत्लेआम तक पहुंची बात

- छोटे परिवारों में ज्यादा आ रही प्रॉब्लम, पुलिस अधिकारी भी हो रहे हैरान

GORAKHPUR: शहर के भीतर पति-पत्नी के बीच वो कत्ल की वजह बनने लगे हैं। मामूली बातचीत से शुरू संबंधों में जहां पलभर में सामाजिक मर्यादा टूट जा रही। वहीं गलत रास्तों पर चल पड़े लोग रिश्तों की बलि चढ़ाने से तनिक भी नहीं हिचक रहे। हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच वो के दखल से मामला कत्ल तक जा पहुंचा है। घटनाओं के सामने आने से पुलिस अधिकारी भी हैरत में हैं। उनका कहना है कि अपराध होने पर हम अभियुक्तों को अरेस्ट करके जेल तो भेज सकते हैं लेकिन सोसायटी में फैलती जा रही इस गड़बड़ी को रोकने के लिए लोगों को खुद आगे आना होगा। बेलीपार में भाभी संग मिलकर बड़े भाई का मर्डर करने के आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा। देवर के साथ संबंध में महिला ने अपने पति की हत्या करा दी थी।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने बढ़ा दिया पुलिस का सिरदर्द

पुलिस से जुड़े लोगों का कहना है कि शहर में रहने वालों के साथ-साथ दूर-दराज के इलाकों में भी इश्क का रोग लग गया है। विवाहेतर संबंधों में नजदीकियों की वजह से लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जा रहे हैं। गृहस्थी की जड़ो को हिलाने वाले एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर परिवार में खटास पैदा कर रहा। इससे जहां दंपति के बीच दरार पड़ रही। वहीं मर्डर की वारदातों को अंजाम दिया जाने लगा है। पुलिस के पास रोजाना सामने आने वाले औसतन क्0 से क्ख् मामलों में ज्यादातर शक की बुनियाद पर खड़े होते हैं। नई पीढ़ी में आपसी विवाद बढ़ने लगे हैं। अच्छे परिवारों में भी विवाहेतर संबंधों को लेकर तनाव बढ़ रहा है। महिला थाना में पहुंचने वाले मामले भी इस बात की गवाही देते हैं। हर माह में कम से कम पांच-छह दंपतियों के बीच पुलिस सुलह-समझौते कराती है। इनमें दहेज उत्पीड़न के अलावा एक-दूसरे पर अवैध संबंध रखने के आरोप लगाने के मामले शामिल हैं। ऐसे मामलों से पुलिस का सिरदर्द बढ़ता जा रहा है।

ब्वॉयफ्रेंड के लिए दांव पर पति की जिंदगी, कलप रहे बच्चे

शहर के भीतर पिछले दो-तीन साल के भीतर के ऐसे मामले भी हैं जिनमें हंसता-खेलता परिवार पलभर में बर्बाद हो गया है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में लोग अपनी फैमिली की मान-मर्यादा को भूल जा रहे। बात इससे आगे बढ़कर यहां तक पहुंच जा रही है कि लोग मर्डर करने को राजी हो जा रहे। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा बच्चे भुगत रहे। मर्डर के आरोप में महिला, उसके प्रेमी के पकड़े जाने पर बच्चों को अनाथ की तरह जीना पड़ रहा। मां के साथ जेल में जाने वाले बच्चों का बचपन सलाखों के बीच बीत जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नाजायज रिश्तों के फेर में पड़े लोग किसी तरह की परवाह नहीं करते। इश्क में अंधे हुए लोगों को बच्चों का फ्यूचर नहीं दिखता।

बॉक्स

देवर संग मिल किया पति का कत्ल, भेजी गई जेल

बेलीपार एरिया के नौसढ़ निवासी पन्नेलाल की हत्या सोमवार की शाम घर में हथौड़े से मारकर कर दी गई थी। मर्डर में उसकी पत्नी और छोटे भाई रामआशीष उर्फ मकानू का नाम सामने आया। पुलिस का कहना है कि पन्नेलाल बाहर रहकर कमाता था। इस दौरान उसका देवर करीब आ गया। इसकी जानकारी होने पर पन्नेलाल घर लौट आया। इससे दोनों के अवैध प्रेम संबंध में खलल पड़ने लगी। आजिज आकर देवर-भाभी ने पन्नेलाल को खत्म करने का प्लान तैयार कर लिया। मंगलवार की शाम वह जब कमरे में सो रहा था तभी छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली। रामआशीष उर्फ मकानू ने पुलिस को बताया कि पहला वार उसकी भाभी ने किया था। दोनों घर छोड़कर भागने की कोशिश में जुटे थे तभी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

केस क्

ब्वॉयफ्रेंड की कराई हत्या, पति ने किया सुसाइड

राजघाट एरिया के चिनगी शहीद तुर्कमानपुर मोहल्ला निवासी जहीन उर्फ मोनू की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति संग मिलकर करा दी। मोहर्रम की दसवीं की रात जुलूस देखने निकला जहीन अचानक लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि उसका संबंध तुर्कमानपुर मोहल्ले की एक शादीशुदा महिला से था। पति-पत्नी के बीच जहीन के आने से पारिवारिक कलह बढ़ गई थी। इससे आजिज आकर महिला, उसके पति ने अन्य साथियों संग मिलकर जहीन को मार डाला। उसकी डेड बॉडी कब्रिस्तान में दफन करके फरार हो गए। बाद में पकड़े जाने के डर से महिला के पति ने सुसाइड कर लिया। जांच में पुलिस ने महिला और कत्ल में शामिल अन्य दो को अरेस्ट किया।

केस ख्

पत्नी की हरकतों से आजिज आकर दे दी जान

चिलुआताल एरिया के मोहरीपुर में रहने वाली एक महिला का प्रेम संबंध हो गया था। उसका दोस्त अक्सर उससे मिलने घर आ जाता था। मंगलवार की रात भी महिला का परिचित उससे मिलने पहुंचा। रात में खाना खाने के बाद महिला ने परिचित को अपने कमरे में सुलाने की जिद पति से कर दी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला का ब्वॉयफ्रेंड वहां से चला गया तो उसे मनाने के लिए वह भी टेंपो पर सवार होकर चली गई। इससे परेशान होकर महिला के पति ने खुदकुशी कर ली।

केस फ्

सहेली संग मिल रेत दिया पति का गला

चिलुआताल एरिया में एक महिला ने अपनी सहेली संग मिलकर पति का गला रेत दिया। मंगलवार की शाम हुई घटना में गंभीर हाल पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पति से विवाद के बाद महिला नाराज होकर मायके चली गई थी। सहेली के घर पर महिला ने पति को बुलवाया। फिर दोनों ने साथ मिलकर युवक का गला रेत दिया। किसी तरह से जान बचाकर वह भागा तो लोगों को जानकारी हुई।

इन घटनाओं से दहल उठे थे लोग

शहर में बीते कुछ साल के भीतर ऐसी वारदातें बढ़ गई हैं। पूर्व में भी कुछ महिलाओं ने अवैध संबंधों की वजह से अपने पति की हत्या करा दी। उन घटनाओं को लोग अभी तक नहीं भूल पा रहे हैं। शाहपुर एरिया में एक टेंपो ड्राइवर से नाजायज रिश्ते में एक सैनिक की पत्नी, उसके तीन बच्चों की हत्या हो गई थी। इसके अलावा भी कई अन्य घटनाएं लोगों के जेहन में कौंधती रहती हैं।

फ्0 मार्च ख्0क्8: चिलुआताल एरिया के कोईलहवा में व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। व्यापारी की पत्नी प्राइमरी स्कूल में टीचर है। पति के मर्डर में पुलिस ने टीचर, उसके दो परिचित युवकों को अरेस्ट किया। कुशीनगर, अहिरौली में तैनात महिला टीचर को पिपराइच के युवक से प्रेम हो गया था। इस चक्कर में उसने अपने प्रेमी को बुलाकर पति की हत्या कर दी। महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

ख्फ् अप्रैल ख्0क्7: कैंट एरिया के विशुनपुरवा निवासी विक्की सिंह की हत्या उसके घर में पत्नी ने प्रेमी से करा दी थी। डेड बॉडी को ठिकाने लगाने की कोशिश में पुलिस ने आरोपितों को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया था। विक्की उर्फ विवेक सिंह की पत्नी का प्रेम संबंध उसके मायके के डब्लू सिंह से चल रहा था। ख्फ् अप्रैल की रात उसका प्रेमी अपने दोस्तों संग प्रेमिका से मिलने पहुंचा। उसके पति का गला दबाया, ईट से कूंचकर, कपड़ा ठूंसकर मार डाला।

ख्0 जनवरी ख्0क्म्: शाहपुर, अशोक नगर में अवैध संबंधों की वजह से महिला ने अपने पति और बच्चे की हत्या करा दी। महिला अर्चना यादव का प्रेम संबंध फेसबुक के जरिए फिरोजाबाद, शिकोहाबाद के अजय यादव से हो गया था। आठ माह पूर्व हुई दोस्ती में अर्चना ने अपने पति और बच्चे की बलि चढ़ा दी।

वर्जन

ऐसे मामलों की तादाद बढ़ती जा रही है। कई केसेज में जहां पति दोषी हैं। वहीं कई घटनाओं में महिलाओं की भूमिका रही है। परिवार में असंतुष्टि और मर्यादा की डोर टूटने से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस तरह के मामलों में समाज के लोगों को आगे आना होगा। बदलते हुए परिवेश में परिवार को बचाने की जिम्मेदारी सबकी बनती है।

- बीना, एडवोकेट, दीवानी कचहरी