डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। Nag Panchami 2021 भारतीय संस्कृति विश्व की अनोखी पर्यावरण पर समर्पित संस्कृति है। धरती पर सभी जीव-जन्तुओं का महात्म है। सभी जीवों से हमारी संस्कृति सुरक्षित एवं संवर्धित होती रहती है। विश्व की संस्कृतियां जहां जहरीले जानवरों को खत्म करने में विश्वास रखती है। वहीं हमारी संस्कृति और धर्म उसे भी संरक्षित करता है और उसकी भी पूजा करता है। सभी जीव-जन्तुओं एवं मनुष्यों के साथ मेल-मिलाप से जीने की संस्कृति है। नाग पंचमी भी हमारी संस्कृति एवं धर्म में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाती है। देवों के देव महादेव भी गले में आभूषण के रुप में सर्प लपटे रहते है। जैसे कोई महिला हार पहनती हो उसी तरह शिव जी के गले का हार नाग देवता है। हमारे धर्म ग्रन्थों में नाग देवता का बड़ा महात्म है। भगवान विष्णु क्षीर सागर में शेषनाग रूपी सैय्या पर लेटे रहते है। नाग देवता उनकी सेवा में लगे रहते है।
विष्णु जी के साथ नाग देवता भी अवतरित होते हैं
हिंदू धर्म में मान्यता है कि जब किसी भगवान का पृथ्वी पर अवतार होता है तो नाग देवता भी विष्णु जी के साथ अवतरित होते है। राम का जन्म हुआ उस समय लक्ष्मण के रुप में शेषनाग ने भी जन्म लिया। वहीं जब विष्णु ने कृष्ण के रुप में जन्म लिया तो शेषनाग बलराम के रुप में जन्म लेते है। मान्यता ये है कि नागदेवता ही ऐसे है जो विष्णु का भार अपने ऊपर सहन कर सकते है। पृथ्वी भी शेषनाग के फन पर टिकी हुई है। हमारे ब्रह्माण्ड में विशाल तारे भी गोलाकार अण्डाकार रुप में न घूमकर सर्पाकार रुप में घूमते है। जब कोई घर बनवाता है तो सोने या चांदी के नाग नागिन गर्भग्रह (नींव) में डाला जाता है।
इस वजह से मनाई जाती है नाग पंचमी
हमारे धर्म ग्रन्थों में एक कथा है कि एक बार मातृ शाप से नागलोक जलने लगा। सभी नाग व्याकुल होकर मरने लगे थे। ईश्वरीय कृपा से श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी को आग शांत हुई। नागों को राहत मिली इसलिए इस तिथि को नाग पचंमी मनाई जाती है। कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में नाग देवता को समर्पित कई मंदिर भी बनायें गये। इसके साथ ही कुछ विद्वान मानते है, जब गृह प्रवेश की कोई तिथि न मिले और बहुत आवश्यक हो तो नाग पंचमी के दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है।

Nag Panchami 2021: 13 अगस्त को मनाया जाएगा नाग पंचमी पर्व, जानें पूजन मूहूर्त

Nag Panchami 2021: इन 12 नागों के जप से मिटते हैं पाप, जानें क्यों नाग पंचमी पर होती है सांपों की पूजा

Nag Panchami 2021 Wishes, Images, Quotes: नाग-पंचमी पर इन मैसेज संग सभी को भेजें शुभकामनाएं और पाएं नाग देवता का आशीर्वाद