2 कंपनियों ने प्रमुखता से दिया है प्रस्ताव

15 से 16 लाख रुपये निगम को हो सकती है आय

11 हजार से अधिक पशु कान्हा उपवन में

<द्गठ्ठद्द>

- दो से तीन कंपनियों ने निगम प्रशासन को दिया प्रस्ताव, मुंबई की भी एक कंपनी शामिल

- कार्यकारिणी में रखा जाएगा प्रस्ताव, निगम की गाडि़यां भी दौड़ेंगी सीएनजी से

LUCKNOW:

कान्हा उपवन में लगे गोबर के ढेरों के निस्तारण के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में दो से तीन कंपनियों ने गोबर से सीएनजी बनाने संबंधी प्रस्ताव निगम प्रशासन को दिया है। इस प्रस्ताव को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा। अगर कार्यकारिणी प्रस्ताव पास कर देती है तो गोबर से सीएनजी बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

लगे हैं गोबर के ढेर

वर्तमान समय में कान्हा उपवन में 11 हजार से अधिक पशु हैं। इससे खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन कितना गोबर निकलता होगा। चूंकि निगम प्रशासन की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर जानवरों की धरपकड़ की जा रही है, ऐसे में कान्हा उपवन में पशुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। परिणामस्वरूप गोबर के पहाड़ बन रहे हैं। निगम प्रशासन के सामने गोबर के ढेरों का निस्तारण करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है।

मुंबई-कन्नौज की कंपनी का प्रस्ताव

हाल में ही मुंबई और कन्नौज की एक कंपनी ने गोबर के ढेरों के निस्तारण के लिए निगम प्रशासन को प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव में साफ है कि कंपनियों की ओर से गोबर को कलेक्ट कर उसे सीएनजी में कंवर्ट किया जाएगा। हर महीने कंपनियों की ओर से गोबर को कलेक्ट किया जाएगा और इसके एवज में निगम के कोष में 15 से 16 लाख धनराशि दी जाएगी। हालांकि धनराशि की तस्वीर अभी बहुत साफ नहीं है लेकिन इतना तय है कि इस धनराशि के मिलने से निगम को राजस्व संबंधी वृद्धि होगी।

छोटी गाडि़यों को सीएनजी

नगर निगम की छोटी गाडि़यां लगभग हर वार्ड में दौड़ती हैं। इन गाडि़यों की मदद से कूड़ा कलेक्शन और उसके ट्रांसपोर्टेशन का कार्य किया जाता है। इन गाडि़यों में डीजल प्रयोग होता है। इन गाडि़यों का संचालन आरआर विभाग की ओर से किया जाता है। अक्सर डीजल चोरी किए जाने संबंधी शिकायतें सामने आती रहती हैं। इस ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन की ओर से प्रस्ताव में यह बिंदु भी शामिल किया गया है कि निगम की छोटी गाडि़यां को भी सीएनजी में कंवर्ट किया जाए, जिससे डीजल चोरी संबंधी मामलों पर लगाम लगाई जा सके।

ार्यकारिणी लेगी फैसला

इस सप्ताह प्रस्तावित कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। अगर कार्यकारिणी की ओर से इस प्रस्ताव को पास कर दिया जाता है तो कंपनियों को मौका दिया जाएगा।

गोबर से सीएनजी बनाने संबंधी प्रस्ताव आए हैं, जिन्हें कार्यकारिणी में रखा जाएगा। कार्यकारिणी की ओर से लिए जाने वाले निर्णय के आधार पर अगले कदम उठाए जाएंगे।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त