-वार्डो में एक घंटे ज्यादा समय तक हुई सफाई

>VARANASI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान परवान चढ़ रहा है। सरकारी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही गैरसरकारी संगठनों ने भी अभियान से कदमताल किया है। नगर निगम ने मंगलवार की सुबह शहर के 90 वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्लों में सफाईकर्मियों ने एक घंटे ज्यादा समय देकर सफाई की। अभियान की मॉनीटरिंग खुद नगर आयुक्त डॉ। नितिन बंसल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सफाई अभियान के साथ ही जागरूकता रैली, गोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि मातहतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल्स के प्रिंसिपल्स से बात कर स्टूडेंट्स को सफाई के लिए प्रेरित करें। ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। विशेष सफाई अभियान के तहत क्लीन बनारस बनाने का प्रयास चल रहा है।