- आरा में एक ही दिन शहर के तीन प्रतिष्ठानों से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी

PATNA/ARA: आरा शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान एनएस मॉल में शुक्रवार की शाम बम ब्लास्ट कर दिया गया, जिसमें म् लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि मॉल के मालिक आलोक बेरिया से फ्0 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, जिसके नहीं देने पर ख्0 मिनट के अंदर ही अपराधियों ने बम ब्लास्ट कर दिया। बताया जाता है कि आरा जेल में बंद कुख्यात लंबू शर्मा के नाम से अलग-अलग नंबरों से एनएस माल समेत तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों से एक करोड़ की रंगदारी एक ही दिन मांगी गई है। रंगदारी मांगे जाने की घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में भय एवं दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार आलोक बेरिया से फ्0 लाख, होटल आदित्या इन के मालिक अरविंद सिंह से ब्0 लाख एवं कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक से फ्0 लाख रुपए की मांग की गई है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के आधे दर्जन प्रमुख प्रतिष्ठानों से रंगदारी मांगी गई है। हालांकि पुलिस अन्य प्रतिष्ठानों से रंगदारी की पुष्टि नहीं कर रही है। बता दें कि ख्फ् जनवरी ख्0क्भ् को आरा सिविल कोर्ट में बम ?लास्ट के मुख्य आरोपी लंबू शर्मा आरा जेल में बंद है।