नागासाकी (आईएएनएस)। जापान के नागासाकी शहर पर द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 9 अगस्त, 1945 को अमेरिका ने 'फैट मैन' परमाणु बम गिरा दिया था। इससे करीब 74 हजार लोगों की जान चली गई थी। इस शहर ने शुक्रवार को परमाणु हमले की 74वीं बरसी मनाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के मेयर ने दुनियाभर में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की मांग की है। बता दें कि  इस हमले से ठीक तीन दिन पहले अमेरिका ने एक अन्य जापानी शहर हिरोशिमा पर भी परमाणु बम गिराया था। स्थानीय पीस पार्क में सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए मेयर तोमिहीसा टाउ ने कहा, परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध का काम जल्द-से-जल्द पूरा होना चाहिए। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा लाई गई परमाणु प्रतिबंध संधि पर अभी तक 50 देशों ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिससे यह लक्ष्य अधूरा है। जापान भी इन्हीं 50 देशों में शामिल है।'

किम जोंग ने नई पनडुब्बी का किया निरीक्षण, बैलिस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ाने के दिए संकेत

प्रधानमंत्री आबे के अलावा कई लोग थे उपस्थित

इस कार्यक्रम में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अलावा यूएन, यूरोपीय संघ और परमाणु संपन्न देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। पीएम आबे ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार परमाणु शक्ति संपन्न देश और अन्य देशों के बीच मध्यस्थता का काम करेगी ताकि परमाणु हथियारों का प्रसार रोका जा सके। हालांकि, उन्होंने परमाणु संधि को लेकर कुछ नहीं कहा।

International News inextlive from World News Desk