नई दिल्ली (पीटीआई)। आज देश के सबसे नामी इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही इंजीनियर्स डे के अवसर पर राष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं दी।


मेहनती इंजीनियरों को शुभकामनाएं दी
पीएम ने ट्वीट किया कि इंजीनियर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के पर्याय हैं। उनके अभिनव उत्साह के बिना मानव प्रगति अधूरी होगी। #EngineersDay पर शुभकामनाएं और सभी मेहनती इंजीनियरों को शुभकामनाएं। अनुकरणीय इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।
पीएम के बर्थडे वीक पर शुरू हुआ 'सेवा सप्ताह' कार्यक्रम, गृहमंत्री ने एम्स में झाड़ू लगाकर किया शुभारंभ
15 सितंबर को विश्वेश्वरैया की जयंती
बता दें कि 15 सितंबर को विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म आज ही के दिन 1860 को कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले के एक छोटे से गांव मुडेनाहल्ली में हुआ था। विश्वेश्वरैया एक मशहूर सिविल इंजीनियर और राजनेता थे। 12 अप्रैल, 1962 को बेंगलुरु में उनका निधन हो गया था।

 

National News inextlive from India News Desk