विभिन्न अन्वेषणों की तैयारी

अमेरिका स्थित अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा ने चंद्रमा से नमूने जुटाने और इसे पृथ्वी पर वापस लाने के संभावित अभियान के संबंध में और आगे बढ़ने का इरादा जाहिर किया है। अपने इस कार्य को सुचारु रूप से करने लिए नासा को मदद की आवश्यकाता है। ऐसी सूचना देते हुए उसने जारी किए एक पत्र में कहा है कि, उन्होंने विभिन्न प्रकार की खोजों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के उद्देश्यों का चयन किया है। इस कार्य को चंद्रमा की सतह तक उपकरणों या प्रयोग के दूसरी वस्तुओं को उसकी सतह पर भेजकर ही किया जा सकता है। नासा ने कहा कि इस कार्य को कम से कम लागत में पूरा करने के लिए उसे चंद्रमा की सतह तक माल ढुलाई के लिए वाणिज्यिक सेवाओं की जरूरत है।

नासा की इस तस्वीर पर बवाल, मंगल पर पेड़ था तो कैसे हुआ हलाल!

चाहिए कार्गो सेवा की जानकारी

अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रमा तक पेलोड भेजने के लिए निजी कंपनियों का सहारा लेने पर विचार कर रही है। इस संबंध में नासा ने अंतरिक्ष अभियानों पर काम कर रही कंपनियों से जानकारी मांगी है। रिक्वेस्ट फॉर इंफॉर्मेशन (आरएफआई) जारी कर नासा ने पूछा है कि कंपनियां इस मामले में किस तरह मददगार हो सकती हैं। नासा ने चांद से नमूना जुटाने और उसे वापस धरती पर लाने के काम में भी कंपनियों से सहयोग की संभावनाओं पर भी जानकारी देने को कहा है। वेबसाइट इंवर्स डॉटकॉम की रिपोर्ट में इस संबंध में जानकारी दी गई है। हालांकि इस कदम के पीछे नासा का असली मकसद क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। आरएफआइ के मुताबिक, नासा के अध्ययन में चांद पर विभिन्न उपकरण या पेलोड भेजने की आवश्यकता देखी गई है। इसे किफायती दरों पर अंजाम देने के लिए नासा निजी कंपनियों की सेवा ले सकती है।

4 साल में सचमुच चमक गया इंडिया, नासा ने दिया पक्का सबूत

नासा सूर्य पर भेजेगा अंतरिक्षयान

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk