10 लाख था बेस प्राइज
आईपीएल 9 में जब खिलाड़ियों की नीलामी हो रही थी तो नाथू सिंह का बेस प्राइज सिर्फ 10 लाख रखा गया था। इस बीच पुणे सुपरजाइंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच नाथू सिंह को खरीदने की होड़ मची और आखिर में बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी। नीता अंबानी की टीम ने नाथू को 3.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

टिन शेड वाले कमरे में रहते हैं
नाथू के पिता भरत सिंह वायर फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और उन्हें 7 हजार रुपये सैलरी मिलती है। भरत पहले खेती करते थे लेकिन जब खर्चे बढ़ने लगे तो उन्होंने शहर आकर फैक्ट्री में काम करने लगे। भरत टिन शेड से बने दो कमरे के घर में रहते हैं। भरत को भले ही क्रिकेट की समझ न हो लेकिन उन्होंने बेटे की प्रतिभा को कभी भी दबने नहीं दिया। उन्होंने नाथू को क्लब भेजा जहां की सालाना फीस 10 हजार रुपये थी। भरत अपने बेटे को साइकिल से छोड़ने जाया करते थे, आज उनकी यह मेहनत काम कर गई।

मैक्ग्रा हैं नाथू के फैन
बताया जाता है कि, नाथू सिंह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं। रणजी ट्रॉफी के डेब्यु मैच में ही नाथू सिंह ने 7 विकेट लेकर दिग्गजों को इंप्रेस कर लिया था। नाथू ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गौतम गंभीर का विकेट भी लिया था। इस उभरते स्टार ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई फॉस्ट बॉलर ग्लेन मैक्ग्रा और इंडियन सेलेक्टर संदीप पाटिल को भी काफी इंप्रेस किया है।

inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk