कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। डॉक्टरों का पेशा सबसे कठिन पेशों में से एक माना जाता है। न केवल डॉक्टर बनने के लिए बल्कि अभ्यास करने के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कोविड काल के दौरान दुनिया भर के डॉक्टरों ने असाधारण काम किया है। बिना ब्रेक के काम करने से लेकर ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज करने तक, डॉक्टर हर मोर्चे पर टिके रहे। नेशनल डाॅक्टर्स डे 2021 पर, उनके काम को याद रखना और सामान्य से अधिक उनकी सराहना करना महत्वपूर्ण है।

डाॅक्टर्स की भूमिका निभाना मुश्किल
एक डॉक्टर होने के नाते उनका काम तो बहुत कठिन है, मगर उनकी भूमिका निभाना भी उतना ही मुश्किल है। बॉलीवुड ने कई अभिनेताओं को डॉक्टर की भूमिका में देखा है और उनमें से कुछ ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई है। आइए नजर डालें बाॅलीवुड के फिल्मी डाॅक्टरों पर।

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के लिए कोई किरदार मुश्किल नहीं होता। इस बात को साबित किया उन्होंने साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'आनंद' से। बिग बी द्वारा निभाए गए सबसे प्रसिद्ध पात्रों में से एक फिल्म आनंद में डॉ भास्कर के बनर्जी की भूमिका थी। फिल्म में राजेश खन्ना भी थे।

बोमन ईरानी
मुन्ना भाई एमबीबीएस भारत में डॉक्टरों के काम के इर्द-गिर्द बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है और इसी तरह अभिनेता ग्रेसी सिंह ने डॉ. सुमन अस्थाना और बोमन ईरानी ने डॉ. जेसी अस्थाना के रूप में भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय दत्त भी थे जो नकली डाॅक्टर बने थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि इसका दूसरा पार्ट भी बाद में आया।

सोनाली बेंद्रे
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो ना हो' में सोनाली बेंद्रे ने डाॅक्टर की भूमिका निभाई थी। इसमें डॉ प्रिया के रूप में सोनाली बेंद्रे की भूमिका याद रखने योग्य है।

मोहनीश बहल
2006 में रिलीज हुई फिल्म 'विवाह' एक बेहतरीन फिल्म थी। जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में थे। विवाह फिल्म में मोहनीश बहल ने डॉ. राशिद खान की भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभाई थी।

करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई बार डाॅक्टर का रोल किया। करीना ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में डॉक्टर की भूमिका में शानदार काम किया है। क्योंकी में डॉ तन्वी, 3 इडियट्स में डॉ प्रिया से लेकर उड़ता पंजाब में डॉ प्रीत साहनी तक, अभिनेत्री ने हमेशा किरदारों के साथ न्याय किया है।

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की हाल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक कबीर सिंह बाॅक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। शाहिद ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, जो एक अपरंपरागत लेकिन कुशल डॉक्टर है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk