एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में रविवार को वाणिज्य संकाय द्वारा आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेमिनार allahabad@inext.co.in ALLAHABAD: एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में रविवार को वाणिज्य संकाय द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार एब्सॉल्यूट स्वराज का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो। आरसी सोबती कुलपति डॉ। भीम राव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, राष्ट्र प्रेम हमारी भारतीय संस्कृति है। आजादी के बाद भी हम यथार्थ रूप में पूर्ण स्वराज को प्राप्त नहीं कर सके। क्योंकि आज हम ब्रम्ह को भ्रम में बदल चुके हैं। पूर्ण स्वराज के लिए भ्रम को ब्रम्ह में बदलना होगा। चीन से संबंधों पर रखी बात प्राचार्य डॉ। लालिमा सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। प्रो। असीम मुखर्जी निदेशक मोनीरबा इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भारतीय समाज की खाद्य समस्या तथा गुणवत्ता परक शिक्षा पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो। छाऊ-छेनुरी वाईएम विश्वविद्यालय चीन ने दोनों देशों के सम्बन्ध, संस्कृति व विचारों के आदान प्रदान के लिए दोनों देशों की जनता का एक दूसरे देश में आने जाने को अनिवार्य बताया। द्वितीय सत्र का विषय स्वावलम्बी भारत था।