- जिला जाट महासभा की कमान कप्तान के हाथ

- ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा महासभा को मजबूत

आगरा। आगरा में अखिल भारतीय जाट महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन फरवरी माह होने जा रहा है। इसके पहले जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने सफल रणनीति के तहत जिला स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया है। जिसकी कमान कप्तान सिंह चाहर को सौंपी है। इसमें उन्हें सबसे बड़ी सफलता ये मिली है कि उन्होंने विभिन्न शाखाओं में बटे जाटों को एक मच पर लाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह अहम भूमिका रही है। इस दौरान उन्होंने करीब एक दर्जन लोगों को प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की है।

ब्लॉक और तहसील स्तर पर करें मजबूत

होटल सॉलिटेयर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा को तहसील से लेकर ब्लॉक और ब्लॉक से लेकर गांव तक मजबूत करना है। इसके लिए युवाओं को आगे लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि लम्बे समय बाद आगरा में महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। जिसे अभूतपूर्व बनाना है। इसके लिए हमें बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

जाति के आधार पर नहीं क्षेत्र के आधार पर मिला है आरक्षण

अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह चौधरी ने कहा कि देश भर में जाट जाति ही एक मात्र ऐसी जाति है, जिसे जाति के आधार पर नहीं बल्कि क्षेत्र के आधार पर आरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण के लिए के लिए जाट महासभा शीघ्र ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर

युवा रालोद अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी

प्रदेश में

चौधरी गोपीचंद को प्रदेश उपाध्यक्ष

लखपत सिंह चाहर को प्रदेश उपाध्यक्ष

हरिओम जुरैल को युवा का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

ब्लॉक प्रमुख यशपाल राना को युवा का प्रदेश उपाध्यक्ष

शिशुपाल चौधरी को युवा का प्रदेश मंत्री

देवेंद्र चौधरी को युवा का प्रदेश मंत्री

मेघराज सोलंकी को आगरा मंडल का अध्यक्ष