-देश की एकता और अखंड़ता के लिए लिया संकल्प

मवाना : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता और छात्र 'रन फोर यूनिटी' के लिए दौड़कर एक जुट होने का संदेश दिया.भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी के नेतृत्व में 'रन फोर यूनिटी' के लिए दौड़ नगर पालिका मैदान से शुरू होकर चौहान चौक, सुभाष चौक, गोल मार्केट, सब्जी मंडी से सुभाष बाजार होते हुए नगर पालिका मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। जिला उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, दिनेश खटीक, महामंत्री संजीव बंसल, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश जैन, नीरज, प्रवीण जैन, संजय शर्मा, अतुल खटीक, गोपाल काली, जिला संयोजक निपुण चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष अनुभव चौधरी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता रहे।

छात्र भी दौड़े

एएस इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता के रुप में 73 बटालियन एनसीसी मवाना व एएस इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने रैली का आयोजन किया। संचालन लेफ्टिनेंट दलवीर सिंह व मीनाक्षी द्वारा किया गया। नवजीवन किसान इंटर कॉलेज में जयंती पर भाषण प्रतियोगिता व दौड़ का आयोजन आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ीना में एकता दिवस व संकल्प दिवस रैली का आयोजन का ग्राम प्रधान कुसुम देवी ने शुभारंभ किया। रैली गांव में भ्रमण कर संपन्न हुई। इससे पूर्व ग्राम प्रधान ड्रेस वितरित की। जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द में जयंती पर राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने के लिए भाषण, वाद-विवाद व गीत प्रतियोगिता कर रैली निकाली गई। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य विजेंद्र पाल वर्मा, समिति अध्यक्ष श्रीराम मलिक, संरक्षक नरेंद्र रस्तोगी व प्राचार्या डा। शक्ति साहनी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

बहसूमा के डीपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय एकता पर पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 तथा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं के बीच हुई।