-महापुरुषों की मूर्ति होंगी एक जगह, बनेगा पार्क

- 20 लाख की लागत से किया जाएगा पार्क का निर्माण

आई एक्सक्लूसिव

मितेंद्र गुप्ता

Meerut। नौचंदी मैदान में बदहाली का दंश झेल रही महापुरुषों की मूर्तियों के दिन बहुरने वाले हैं। नगर निगम जल्द ही इनकी बदहाली को दूर करेगा। नौचंदी मैदान में नगर निगम इन महापुरुषों की मूर्ति को एक जगह कर पार्क का निर्माण करेगा। 20 लाख की लागत से इस पार्क का निर्माण होगा। पार्क के अंदर महापुरुषों की मूर्तियों को एक जगह स्थापित किया जाएगा।

पार्क का होगा रखरखाव

नगर निगम 20 लाख की लागत से जो पार्क का निर्माण करा रहा है। उस पार्क का रखरखाव भी होगा। नगर निगम इसके लिए एक माली को नियुक्त करेगा। जो पार्क में घास, फूल, मूर्ति आदि का रखरखाव करेगा।

वर्जन

नौचंदी मैदान के अंदर लगी मूर्तियों को एक स्थान पर करके एक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। 20 लाख रुपये की लागत से इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

-कुलभूषण वाष्र्णेय चीफ इंजीनियर नगर निगम