मेष- इस राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में नए अवसर मिलेंगे तथा अच्छे लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं इस समय। जीवन-साथी के साथ प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी और जो लोग अविवाहित हैं, जीवन-साथी की तलाश में हैं या प्रेम की तलाश में हैं उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी इस समय। संतान के लिए समय बहुत उपयुक्त है, विशेष कर इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।
वृषभ- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुक्र लग्नेश भी है अत: जबरदस्त राजयोग का सृजन होगा। यहां यह आपके पराक्रम में खूब वृद्धि कारक होगा। उच्च वर्ग का सहयोग मिलेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा पुरुषों को स्त्रियों से और स्त्रियों को पुरुषों से बहुत सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख में भी वृद्धि होगी और परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा।
मिथुन- इस राशि वालों के भाग्य में खूब वृद्धि होगा, साथ ही पराक्रम भी बढ़ाएगा। इस समय भाग्य-कर्म का बहुत ही अच्छा संयोग बनेगा आपके लिए और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। धन प्रचुर मात्रा में आएगा। बहुत सुख का अनुभव करेंगे आप। संतान पक्ष से भी बहुत प्रसन्नता होगी और जो लोग किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी।
कर्क- इस राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन अष्टम आय और सुख योग का सृजन वाला है, जिसके कारण पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शारीरिक कष्ट भी होगा। पेट के निचले हिस्से या जननेन्द्रियों में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।
सिंह- इस राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ और उन्नति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा इस समय और उच्च वर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यापार की वृद्धि के लिए या नए कार्य को प्रारम्भ करने के लिए यह समय उचित होगा। इस समय विपरीत लिंग के प्रति आपका रुझान बहुत अधिक बढ़ेगा और कामेच्छा बहुत प्रबल रहेगी।
कन्या- आपके भाग्य पक्ष बहुत ही मजबूत हो जायेगा। इस समय आपको अपने भाग्य की अपेक्षा कर्मों पर अधिक विश्वास करना होगा। आय में बहुत कमी होने की संभवाना बनेगी तथा खर्च बहुत अधिक होगा। इस समय आप कुछ अनावश्यक खर्च भी करेंगे।
तुला- गर्भवती महिलाओं को छोड़कर यह समय तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही बेहतर जायेगा। प्रेम करने वालों की तो जैसे लॉटरी ही लग जाएगी। प्रेम सम्बन्ध वैवाहिक जीवन में परिवर्तित हो सकता है। सोच इस समय सकारात्मक दिशा में रहेगी।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए मां के स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न कर सकता है या परिस्थिति वश मां से या अपने घर से दूरी बन सकती है। परन्तु इसके अलावा यह अन्य मामलों में बेहद सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से सम्बंधित कार्य संपन्न होने का योग बनेगा।
धनु- इस राशि के जातकों के शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण अपने भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। करीबी और प्रिय मित्रों से मुलाकात होगी। इस समय आपका पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा तथा भाग्य भी खूब साथ देगा इस समय। धन के मामले में यह समय मध्यम कहा जा सकता है लेकिन यदि धन सम्बन्धी कोई समस्या होगी तो उसे आप अपने पराक्रम के बल पर सुलझाने में सफल होंगे।
मकर- इस राशि वालों के लिए शुक्र अभी बेहद सहयोगी बने हुए हैं, इसके परिणाम स्वरूप आय में खूब वृद्धि होगी। वाणी ओजस्वी और प्रभावशाली रहेगी तथा इस समय आप अपनी वाक्पटुता के बल पर अपने बहुत से काम निकालने में समर्थ होंगे। कार्य-व्यापार के लिए बेहद उपयुक्त समय है।
कुंभ- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन से बेहद सुख का अनुभव होगा। जीवन साथी से प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। लेकिन यदि कुंडली में भी शुक्र और मंगल की युति है तो इस समय कामुकता भी चरम पर होगी। कुछ लोग अति व्यसन का शिकार हो सकते हैं अत: अपनी इच्छाओं पर थोड़ा अंकुश रखें। पारिवारिक सुख के लिए सहयोगी समय है।
मीन- इस राशि वालों के लिए यह गोचर परिवर्तन व्यक्तिगत प्रसन्नता के लिए, घूमने-फिरने के लिए तथा मौज-मस्ती के लिए खूब सुन्दर है। लेकिन मौज-मस्ती के साथ आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता भी पड़ेगी। शत्रु परास्त होंगे।
inextlive from Spark-Bites Desk
Interesting News inextlive from Interesting News Desk