कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। नवरात्रि 2020 इस बार 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 25 अक्टूबर तक चलेगा। विजयादशमी 25 को मनाई जाएगी। नौ दिवसीय त्योहार भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है और भक्त देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की प्रार्थना करते हैं। कुछ भक्त पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं तो कुछ रोजाना मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करते है। इसका पाठ करने से कई मनोकामनाएं पूर्ण होती है। प्रथम अध्याय पढ़ने से हर चिंता दूर होती है तो द्वितीय अध्याय पढ़ने से शत्रुओं पर विजय मिलती है।

Navratri 2020: नवरात्रि में अपनी राशि अनुसार कीजिए माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना, मिलेगा विशेष फल

नवरात्र में दुर्गा-सप्तशती के अध्याय से करें मनोकामनाएं पूर्ण

1.प्रथम अध्याय:- प्रत्येक प्रकार की चिंता मिटाने के लिए।
2.द्वितीय अध्याय:- मुकदमा आदि शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए।
3.तृतीय अध्याय:- शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए।
4.चतुर्थ अध्याय:- भक्ति प्राप्त करने के लिए।

Navratri 2020: कलश स्थापना में क्या-क्या लगती है पूजन सामग्री, इन बातों का रखें ध्यान

Happy Sharad Navratri 2020 Wishes, Images, Status: नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं सभी अपनों को भेजें और बांटें माता का आशीर्वाद

5.पंचम अध्याय:- भक्ति एवं शक्ति प्राप्त करने के लिए।
6.षष्ठम अध्याय:- भय और बाधा निवारण के लिए।
7.सप्तम अध्याय:- प्रत्येक मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए।
8.अष्टम अध्याय:- वशीकरण के लिए।

Navratri 2020: नवरात्रि के पहले दिन है विशेष मुहुर्त, सुबह 11:51 बजे तक ही मिलेगा पुण्य लाभ

9.नवम/दशम अध्याय:- प्रत्येक कामना एवं पुत्र प्राप्ति के लिए।
10.एकादश:- व्यापार एवं सुख शांति के लिए।
11.द्वादश अध्याय:- यश,मान-सम्मान प्राप्ति के लिए।
12.त्रयोदश अध्याय:- प्रगाड़ भक्ति प्राप्ति के लिए।

Navratri 2020: जानें नवरात्रि के किस दिन पहने जाते हैं कौन से रंग के कपड़े, सारी मनोकामनाएं होती है पूरी

Sharad Navratri 2020 Live Aarti-Darshan: इस नवरात्रि दिव्‍य शक्तिपीठों से करें मां दुर्गा के लाइव दर्शन व आरती

ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा।
बालाजी ज्योतिष संस्थान,बरेली।