पुलिस जैसे विभागों में महिलाएं हो रही हैं शामिल

आज महिला सशक्तीकरण तेजी से हो रहा है। महिलाएं अपनी सुरक्षा के साथ ही दूसरों की सुरक्षा का जिम्मा भी उठा रही हैं। घर हो समाज हर किसी की एक गुहार पर तुरंत मदद के लिए पहुंच जाती हैं। तेजी से महिलाएं पुलिस जैसे जिम्मेदार विभागों में भर्ती हो रही हैं। खास बात तो यह है कि सरकारें भी महिलाओं की इन विभागों में भागीदारी कराने की तमाम कोशिशें कर रही हैं। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय ने देश में महिला पुलिस की भागीदारी की को लेकर साल 2017 की एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि साल दर साल यह महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। साल 2015 में जहां महिला पुलिस की देश में संख्या 1,22,912 थीं। वहीं साल 2017 यह संख्या 140,184 हो गई है।

नवरात्रि विशेष: इन दो राज्‍यों की पुलिस में हैं सबसे ज्या‍दा महिलाएं,संभालती हैं कानून व्‍यवस्‍था,ये है देश में लेडी पुलि‍स रेश‍ियो

साल दर साल बढ रहा है महिला पुलिस की संख्या

रिपोर्ट के मुताबिक देश में एक्चुअल में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या में 2015 से लेकर 2017 तक 14.05%  का इजाफा हुआ है। देश में महिला पुलिस स्टेशन 613 हैं। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में 24,335 में महिलाएं कार्यरत हैं। देश की पूरी पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की भागीदारी 7.28% है। इसमें ट्रैफिक पुलिस में करीब 2,433 महिलाएं हैं। स्पेशल ब्रांच की पुलिस में 2,574 महिलाएं हैं। सीआईडी और क्राइम ब्रांच में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या करीब 1,079 है। स्पेशल टास्क फोर्स में महिलाओं की संख्या 270 है। इसके अलावा पुलिस कमीशनरेट सिस्टम की सिविल पुलिस में करीब 29,809 महिलाएं हैं। वहीं पुलिस कमीशनरेट सिस्टम की आर्म्ड पुलिस में 3,596 महिलाएं हैं।

नवरात्रि विशेष: इन दो राज्‍यों की पुलिस में हैं सबसे ज्या‍दा महिलाएं,संभालती हैं कानून व्‍यवस्‍था,ये है देश में लेडी पुलि‍स रेश‍ियो

देश के इन राज्यों में महिला पुलिस का ग्राफ

वहीं अगर देश के उन राज्यों के बारे में बात करें जहां सबसे ज्यादा महिलाएं पुलिस में हैं तो वे राज्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में 26,208 यानी कि देश की महिला पुलिस में उनकी भागीदारी 18.70% है। वहीं इसके बाद तमिलनाडु का नंबर है। यहां 16,553 यानी कि यहां से देश की महिला पुलिस में इनकी भागीदारी 11.81%  है। इसी सूची में फिर राजस्थान का नंबर आता है। राजस्थान में 8,308 महिलाएं यानी कि  इनकी भागीदारी5.93% हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल से देश की महिला पुलिस में 5.25%  देश की राजधानी दिल्ली से 5.11% और बिहार में 4.93% की भागीदारी है।

source: http://bprd.nic.inनवरात्रि व्रत में खाइए ये 5 फूड, तो जरूर होगा फील गुड

National News inextlive from India News Desk