CHAIBASA: पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना स्थित उदालखम और सेलसुईया की पहाडि़यों में मंगलवार की शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 45 मिनट तक ताबड़तोड़ फाय¨रग होती रही। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ में किसी के भी हताहत होने के की कोई सूचना नहीं थी। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच हुई है। रात होते ही दोनों तरफ से फाय¨रग बंद हो गई। वैसे मुठभेड़ के बावजूद पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

इधर, पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि भाकपा माओवादी सुरेश मुंडा के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। पुलिस जवान क्षेत्र में नक्सलियों की खोज में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान भाकपा माओवादियों ने पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों पर फाय¨रग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी फाय¨रग शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि पुलिस व सुरक्षा बलों ने समूचे क्षेत्र को चारों ओर से घेर रखा है। बुधवार की सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

बताते चलें कि रविवार को भी नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को घेरकर नक्सलियों ने अचानक फाय¨रग शुरू कर दी थी। हमले में चक्रधरपुर के एएसपी नाथू सिंह मीणा के अंगरक्षक लखीन्द्र मुंडा शहीद एवं एसपीओ सुंदर स्वरूप महतो की मौत हो गई थी। इस घटना के ठीक तीन बाद पुन: नक्सलियों से मुठभेड़ की यह घटना हुई है।

कड़ी कार्रवाई के संकेत

ज्ञात हो कि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने कहा था कि नक्सलियों की ओर से चलाई गई गोली किसी को भी लग सकती थी। पहली बार ग्रामीणों के आड़ लेकर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। नक्सलियों के खिलाफ हमारा अभियान लगातार चलता रहेगा। जब तक उनको जड़ से खत्म नहीं कर देते हम रुकने वाले नहीं हैं।