SARAIKELA: खरसावां थाना क्षेत्र रायजेमा गांव में शनिवार का रात नक्सलियों ने पति-पत्नी की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि इस हत्याकांड के पीछे नक्सलियों का हाथ है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने शनिवार की रात रायजेमा के मंगल सिंह सरदार (35) व उसकी पत्नी लखीमनी सरदार (30) को उसके गांव में ही गोली मार दी गयी। दोनों की लहूलुहान लाश रविवार की सुबह मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को खरसावां पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा लाश को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेजा। पुलिस को घटना स्थल के पास से तीन नक्सली पोस्टर भी मिले हैं, जिसमें मंगल सरदार पर पुलिस का मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन भी पहुंचे थे। पुलिस इस दोहरी हत्या कांड के पिछे नक्सलियों का हाथ होने का संदेहव्यक्त कर रही है। पुलिस ने इस मामले में गांव के लोगों से भी पूछताछ की है। एसडीपीओ ने सरायकेला थाना में पत्रकारों को बताया कि पूरे मामले की अनुसंधान चल रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस

रायजेमा गांव से लाश को अपने कब्जे में लेने के बाद खरसावां पुलिस चौका के रास्ते सरायकेला पहुंची तथा पोष्टमाटम कराया। रायजेमा सरायकेला व रांची जिला के सीमावर्ती गांव है। पूरा क्षेत्र दुर्गम पाहाडि़यों से घीरा हुआ है। रविवार दोपहर को जा कर पुलिस की टीम रायजेमा पहुंची तथा दोनों लाश को सरायकेला लाया। सरायकेला में दोनों लाश का पोष्टमाटम किया गया। दोनों के शरीर में गोली लगी है। अत्यधिक खून बहने से दोनो पति-पत्नी की मौत हो गयी।

खेरी करता था मंगल

मृतक मंगल सिंह सरदार अपने गांव में ही रह कर हल्दी की खेती करता था। उसकी पत्नी महिला समिति में कार्य करती थी। मंगल सरदार के दो छोटे-छोटेच्बच्चे हैं। मंगल के पिता व दो भाई भी है, जबकि उसके मां का निधन पहले ही हो गया है। मंगल सरदार के पिता, दो भाई समेत गांव के लोग भी सरायकेला स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे थे। गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी। रविवार को जाकर उन्होंने लाशों को देखा।

शनिवार की रात रायजेमा गांव में पति-पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना स्थल से पुलिस मुखबिरी से जुड़ा हुआ नक्सली पर्चा मिला है। प्रथम ²ष्टया हत्या के पीछे नक्सलियों पर संदेह है। दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की हर पहलू की जांच कर रही है। मामले की हर स्तर से अनुसंधान जारी है।

राकेश रंजन, एसडीपीओ, सरायकेला