RANCHI: भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कुंदन पाहन व उसके साथी कामदेव पर शुक्रवार को दस्ते में शामिल एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोप गठित कर दिया गया। आरोप गठन न्यायाधीश रंजना अस्थाना की अदालत में हुआ। इस मामले में आगामी दो जुलाई को सुनवाई होगी।

सरेंडर पीडि़ता ने किया था खुलासा

गौरतलब हो कि नाबालिग माओवादी ने रांची पुलिस के सामने एक सनसनीखेज खुलासा किया था कि संगठन में रहते हुए भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर कुंदन पाहन उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में मुंह खोलने पर उसके परिवार को मार डालने की धमकी दी गई थी। रांची की नामकुम निवासी इस नाबालिग नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। इसके बाद उसे मुख्यधारा में लौटने के लिए सरेंडर पॉलिसी के तहत भ्0 हजार रुपए दिए गए थे।

क्या है मामला

गौरतलब हो कि बचपन से इस अनाथ बच्ची को उसकी चाची ने पाला, जिसे वह मां बुलाती है। लड़की के मुताबिक, साल ख्009 में जब वह महज दस साल की थी, तभी उसे नक्सली संगठन में जबरन ले जाया गया। उसके साथ क्0 नाबालिग लड़कियों को भी जबरन नक्सली बनाया गया था। उसने उस वक्त पुलिस को बताया था कि वह कई दिनों तक जंगल में भटकती थी। वह कुंदन पाहन, प्रसाद जी व अन्य नक्सलियों के लिए खाना बनाती थी। इसी क्रम में जब वह खूंटी जंगल कैंप में अकेली सोई थी, तो कुंदन पाहन ने उसके साथ बलात्कार किया।