कानपुर। सोशल मीडिया पर फेस ऐप के चलते बॉलीवुड में भी इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। कई एकटर्स ने इस एप के जरिए अपनी रियल एज से का या ज्यादा उम्र लिखाने की कोशिश की है। वहीं वेटेनर एक्ट्रेस नीतू कपूर की सोच काफी अलग है। इसीलिए उन्होंने इस आर्टिफीशियल एप की बजाय अपने हसबेंड ऋषि कपूर की एक रियल चाइल्डहुड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर देखते देखते सोशल मीडिया पर छा गई। इस तस्वीर में ऋषि काफी फनी और क्यूट लग रहे हैं। नीतू के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर इस पिक्चर में ऋषि कपूर के बचपन और हाल फेस एक साथ नजर आ रहा है।



कमेंट ने हंसने पर किया मजबूर
नीतू ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें कहा कि यह फोटो साबित करती है कि फेस ऐप बहुत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाता है। कमेंट हाई लाइट बन कर तस्वीर के वायरल होने की वजह बना है। लोग इसे पढ़ कर और पिक देख कर खूब हंस रहे है। खास बात ये कि इन हंसने वालों में ऋषि और नीतू की बेटी रिद्धिमा भी शामिल हैं। वैसे ये तो छोटे होने बात है पर फेस ऐप का क्रेज वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे एक्टर्स को कम नहीं है, तभी तो उन्होंने इसकी हेल्प से अपने 60 साल के दिखने वाली तस्वीर बना कर शेयर की।

ठीक हो गए हैं ऋषि
दरसल ऋषि कपूर पिछले साल सितबंर से अपने इलाज के लिए नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में रह रहे थे। बहरहाल अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और जल्द ही भारत वापस लौटने वाले हैं। इस दौरान न्यूयॉर्क में उनसे मिलने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के अलावा परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचती रहती थीं। जिनकी तस्वीरें नीतू सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रती थीं। हाल ही में वे अनुपम खेर से भी मिले थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk