- स्टेशन कैटेगरी में एनईआर के अंडर आने वाले इलाहाबाद सिटी को मिला है प्राइज

- चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने ऊर्जा मंत्री से हासिल किया अवार्ड

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : ऊर्जा मंत्रालय ने रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में एनर्जी कंजर्वेशन के लिए एनई रेलवे को पहला प्राइज दिया है। स्टेशन कैटेगरी में एनईआर के अंडर में आने वाले इलाहाबाद सिटी को 2014 में यह उपलब्धि हासिल हुई है। एनर्जी कंजर्वेशन डे के मौके पर ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने विज्ञान भवन में यह प्राइज चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आरपी निबारिया को सौंपा। उन्होंने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के तौर पर शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इलाहाबाद ने की 37.66 परसेंट एनर्जी की बचत

एनर्जी कंजर्वेशन में इलाहाबाद ने नया मुकाम हासिल किया है। इलाहाबाद ने 2013-14 में इलाहाबाद सिटी ने 2012-13 की तुलना में 37.66 परसेंट एनर्जी की बचत की है। सीपीआरओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एनर्जी कंजर्वेशन के विभिन्न उपायों को अपनाए जाने से सन 2012-13 में इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर ग्रिड से 2.67042 लाख यूनिट, डीजी सेट से 0.201 लाख यूनिट बिजली खपत की थी। इसके मुकाबले 2013-14 में यह आंकड़ा ग्रिड पर 1.93947 और डीजी सेट से 0.149 तक पहुंच गया। इससे इलाहाबाद सिटी ने लाखों रुपए की बचत की।