RANCHI:प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के साथ ही झारखंड में कोरोना संक्त्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को राज्य के चार जिलों से 20 नए पॉजिटिव केस मिले। इससे राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है। हालांकि, इनमें 137 स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को कोडरमा में 11, सिमडेगा में 04, जमशेदपुर में 03 तथा रांची में 02 नए पॉजीटिव केस मिले। इनमें अधिकतर संक्त्रमित प्रवासी मजदूर हैं। कोडरमा में जिन 11 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक कोडरमा के उस व्यक्ति का भी सैंपल है, जिसकी मौत आइसोलेशन वार्ड में हो गई थी। उसके मरने के बाद पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। इस तरह, राज्य में कोविड-19 महामारी से यह चौथी मौत है। रांची के दोनों मरीजों में एक हरमू तथा एक अनगड़ा का है। बताया जाता है कि हरमू की मरीज गर्भवती महिला है, जो रिम्स में भर्ती है। सिमडेगा के मरीजों में दो पुरुष तथा दो महिला हैं। जमशेदपुर में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। तीनों प्रवासी मजदूर हैं। इनमें दो पटमदा तथा एक मानगो इलाके के रहने वाले हैं।

रेड जोन से बाहर आई रांची

राजधानी में लगातार स्वस्थ हो रहे मरीज और कोरोना संक्त्रमित मरीजों के आंकड़ों में हो रही कमी के कारण अब रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है। अब यह ऑरेंज जोन की श्रेणी में आ गया है। इसकी जानकारी रांची के डीसी राय महिमापत रे ने शनिवार को उपायुक्त (डीसी) कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए दी। उन्होंने कहा कि रांची जिला प्रशासन की टीम के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। रेड जोन से ऑरेंज जोन में आना एक मुश्किल पड़ाव है, टीम वर्क और लोगों के सहयोग से यह उपलब्धि पाई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्त्रमण के कुल 112 केस में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं। वैसे, शनिवार शाम को रांची में दो और संक्त्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह रांची में कुल 17 सक्त्रिय मामले हो गए हैं।