अगली रिपोर्ट में शामिल

जानकारी के मुताबिक हाल ही में एचएनआई ने दुनिया में करोड़पति देशो की सूची जारी की है। जिसमें भारत इस सूची में 11वें स्थान पर है। भारत में वर्तमान में लगभग दो लाख यानी की कुल 1.98 लाख करोडपति है। इसमें लगातार वृद्धि होती जा रही है। वहीं दुनिया के करोड़पति देशों की सूची में अमेरिका सबसे ऊपर है। यहां 43.51 लाख करोड़पतियों की संख्या है। इसके बाद जापान का नंबर है। जापान 24.52 लाख करोड़पतियों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं जर्मनी भी  11.41 लाख के साथ तीसरे और चीन 8.90 लाख के साथ चौथे नंबर पर है। हालांकि भारत अभी भी टॉप 10 वाली सूची से 1 नबंर पीछे हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सब ठीक रहा और इसी तेजी से भारत में करोड़पतियों की संख्या में लगातार वृद्धि होती रही तो काफी वह इस सूची में अगली रिपोर्ट में शामिल हो सकता है।

आकड़े बढ़ाने में सहायक

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करोड़पतियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट मानी जा रही है। इसके अलावा सकारात्मक चुनावी नतीजे भी मुख्य वजह के रूप में देखे जा रहे हैं, क्योंकि इससे शेयर बाजार में तेजी आई और अमीरों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। वहीं इसके साथ ही एमएससीआई इंडेक्स 21.9 फीसदी चढ़ने और क्रूड कीमतों में कमी से बजट घाटा कम करने में मदद मिली। जो कि भारत में करोड़पतियों के आकड़े बढ़ाने में सहायक है। इसके साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक देश में महंगाई का स्तर भी गिरता देखा जा रहा है। वर्तमान में भारत, एशिया प्रशांत में आस्ट्रेलिया को पछाडकर एचएनडब्ल्यूआई एसेट्स के मामले में तीसरे स्थान पर अपनी मौजूदगी जता रहा है।

Hindi News from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk