-सिवान के चार और शरणम हॉस्पिटल का एक पेशेंट हुए डिस्चार्ज

PATNA: सोमवार को कोरोना के खौफ के बीच फिर से एक पॉजिटिव खबर आई। एनएमसीएच में कोरोना के 5 पॉजिटिव पेशेंट को डिस्चार्ज कर दिया गया। इन सभी की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद यह फैसला किया गया। इसमें चार सिवान के हैं जबकि एक पेशेंट शरणम हॉस्पिटल का है। डिस्चार्ज के वक्त किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे।

डिस्चार्ज के बावजूद क्वारंटाइन

एनएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर एनके सिन्हा ने बताया कि सिवान के चारों पेशेंट को एंबुलेंस से उनके घर तक पहुंचाया गया। जबकि शरणम हॉस्पिटल का पेशेंट खेमनीचक में ही रहता है। डिस्चार्ज किए गए सभी पेशेंट को 14 दिनों के होम फॉर रेंट इन क्वॉरेंटाइन का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे पेशेंट की खास देखभाल यहां के डॉक्टर कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि वे जल्दी ठीक हो रहे हैं। फिलहाल यहां 5 पॉजिटिव केस का इलाज हो रहा है। मंडे को यहां के आइसोलेशन वार्ड में 6 नए सस्पेक्टेड एडमिट किए गए। यहां अब तक 274 सस्पेक्टेड एडमिट किए जा चुके हैं।

5 पॉजिटिव पटना में एक ही दिन डिस्चार्ज

पटना में न केवल कोरोना पॉजिटिव केसेस की संख्या अपेक्षाकृत कम है बल्कि यहां बिहार के सबसे अधिक पॉजिटिव केसेस भी ठीक हुए हैं। सिवान के चार पॉजिटिव पेशेंट निगेटिव होकर मंडे को डिस्चार्ज हुए। सभी ने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया। सबसे पहले एम्स पटना में अनीथा विनोद ठीक हुई। इसके बाद एनएमसीएच में एडमिट और स्कॉटलैंड से लौटा राहुल जबकि पटना सिटी निवासी फैयाज ठीक हुए। इसके बाद शरणम हॉस्पिटल की नर्स पिंकी और वार्ड बॉय सूरज ठीक हुए।

पॉजिटिव थिंकिंग आई काम

एनएमसीएच से डिस्चार्ज होने वाले सभी पेशेंट के चेहरे पर गजब की मुस्कान थी। यह कोरोना के डर से निकलकर सामान्य जिंदगी की ओर लौट रहे हैं। शरणम हॉस्पिटल के वार्ड बॉय रहे सूरज ने बताया कि यहां से डिस्चार्ज होने को लेकर पॉजिटिव था। डॉक्टर्स के बताए गए सभी बातों को फॉलो किया। सिवान के चार में से तीन पेशेंट कतर से लौटे थे। इनमें मनोज शाह, मिराज हुसैन और राजकुमार यादव के नाम शामिल हैं। जबकि भोला शर्मा साउथ अफ्रीका से लौटा था।