-झारखंड हेल्थ सर्विसेज की नई कमिटी का गठन

JAMSHEDPUR (08 April): झारखंड हेल्थ सर्विसेज (झासा) ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट की ओर से बुधवार को सिविल सर्जन डॉ। एसके झा के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित की गई। इसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रेसिडेंट सिविल सर्जन डॉ। एसके झा को चुना गया। वहीं सेक्रेटरी सर्विलांस ऑफिसर डॉ। साहिर पॉल को बनाया गया।

बेहतर हेल्थ सर्विसेज उपलब्ध कराना है उद्देश्य

नई कमिटी के गठन के बाद डॉ। साहिर पॉल ने कहा कि कमिटी का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सिविल सर्जन के नेतृत्व में पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करेगी। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के सेक्रेटरी डॉ। मृत्युंजय सिंह ने नयी कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने के लिए आइएमए का भरपूर सहयोग रहेगा। वहीं चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे।

ये है नयी कमिटी

- प्रेसिडेंट : डॉ। एसके झा (सिविल सर्जन)

- वाइस प्रेसिडेंट : डॉ। स्वर्ण सिंह (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, सदर हॉस्पिटल), डॉ। प्रभाकर भगत (डिस्ट्रिक्ट टीबी ऑफिसर)

- सेक्रेटरी : डॉ। साहिर पॉल (डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर)

- ज्वाइंट सेक्रेटरी : डॉ। मृत्युंजय भावरिया, डॉ। दुर्गा चरण मुर्मू

- ट्रेजरर : डॉ। महेश्वर प्रसाद