कंप्लीट हो गया है स्ट्रक्चर
रातू में दीपिका का जो नया घर बन रहा है उसका स्ट्रक्चर कंप्लीट हो गया है। नया भवन एक तल्ला है और इसका प्लास्टर और खिड़की दरवाजे लगना बाकी है। दीपिका के पिता शिवनारायण महतो ने बताया कि पुराने घर में दो ही कमरे थे, पर नया घर बन जाने से दिक्कत नहीं होगी। नया घर रातू के चार डिसमिल के प्लॉट में बन रहा है।

तीन कमरे हैं घर में
दीपिका के पिता ने बताया कि नए घर में तीन बेडरुम है और यह सभी सुविधाओं से
सुसज्जित होगा। वहीं दीपिका की मां गीता देवी ने बताया कि झारखंड सरकार ने दीपिका को धौनी के घर के बगल में प्लॉट देने का वादा किया था, पर अभी तक वह प्लॉट नहीं मिला है। अगर सरकार वह प्लॉट दे देती है तो दीपिका उसमें अपना सुंदर-सा घर बनाएगी।

रांची में रहना चाहती हैं दीपिका
गीता देवी ने बताया कि दीपिका की दिली इच्छा रांची में घर बनाकर रहने की है। वह रांची में एक शानदार घर बनवाना चाहती है। यही वजह है कि हम सरकार से रांची में प्लॉट मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। अगर यह मिल जाता है तो दीपिका का सपना पूरा हो जाएगा।