मॉस्को (रॉयटर्स)। रूसी सेना ने जापान से सटे चार विवादित द्वीपों पर अपने सैनिकों के लिए नए बैरकों का निर्माण किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दक्षिणी कुरिल द्वीपों पर बख्तरबंद वाहनों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इन चार द्वीपों में से दो में बनाए गए आवासीय परिसरों में अगले हफ्ते से सैनिकों को भी भेज दिया जाएगा। रूस के इस कदम का जापान जमकर विरोध कर रहा है। जापान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस ने अभी तक दो बड़े द्वीपों पर अपने 3,500 सैनिक तैनात कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच उपजे इस मसले को खत्म करने के लिए जापानी पीएम शिंजो आबे 21 जनवरी को रूस का दौरा कर सकते हैं।

जारी रहेगा विरोध
इस साल जुलाई में जापान ने बताया कि उसने रूस को द्वीपों पर सैन्य गतिविधि कम करने के लिए कहा था लेकिन रूस ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में सोवियत सेना ने इन द्वीपों पर कब्जा जमा लिया था। जापान और रूस इन पर अपनी संप्रभुता का दावा करते हैं। हालांकि, इस विवाद को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच कई बार राजनयिक स्तर की वार्ता हो चुकी है। इस बार जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने टोकियो में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जब तक रूस द्वीपों पर अपनी सेना को कम नहीं कर देता तब तक हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध जारी रखेंगे।

पुतिन की चेतवानी, अगर अमेरिका बनाता है प्रतिबंधित मिसाइल तो रूस भी बनाएगा

रूस-यूक्रेन विवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है तुर्की

International News inextlive from World News Desk