- 20 और 21 को नई दिल्ली में जदयू की बैठक में शामिल होंगे नीतीश-शरद

- पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने और पार्टी का सिंबल बदलने के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

PATNA: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। यह देश के पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर किया गया है। कार्यकारिणी में क्फ्0 सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमें म्भ् मुख्य और म्भ् विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कई मंत्रियों समेत पार्टी सांसदों एवं विधान पार्षदों को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है।

पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रदेश जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद केसी त्यागी, रामचन्द्र प्रसाद सिंह, पवन वर्मा, हरिवंश, डॉ.महेन्द्र सिंह, गुलाम रसूल बलियावी, अली अनवर, कहकशां परवीन, रामनाथ ठाकुर, कौशलेन्द्र कुमार, मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), श्रवण कुमार, महेश्वर हजारी, जय कुमार सिंह, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, शैलेश कुमार, मंजू वर्मा, संतोष कुमार निराला, खुर्शीद, मदन सहनी, कपिलदेव कामत, विधायक व पूर्व मंत्री श्याम रजक, लेसी सिंह, नरेंद्र नारायण यादव, बीमा भारती, रमई राम, दामोदर रावत, विधान पार्षद प्रो.रामवचन राय, नीरज कुमार, संजय गांधी और रणवीर नंदन समेत अन्य प्रमुख नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

नई दिल्ली में होगी बैठक

ख्0 एवं ख्क् दिसम्बर को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में होने वाली है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शरद यादव भी मौजूद रहेंगे। जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने बताया कि बैठक में जदयू का चुनाव चिह्न बदलने पर गंभीर बात होगी। बैठक में और पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडू, केरल एवं पुडूचेरी में होने वाले चुनाव में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने संबंधी प्रस्ताव को पारित किया जाएगा।