RANCHI : सुखदेवनगर थाना में एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पति व ससुराल पक्ष के सदस्यों ने नवविवाहिता पर पैसे और गहने लेकर गायब होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसने घर में एक नोट लिख छोड़ा है। इसमें लिखा है कि जब पैसे खत्म हो जाएंगे तो वापस आ जाऊंगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

26 अप्रैल को हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, सुखदेवनगर थाना एरिया के माउंट मोटर गली में उमेश साहू के मकान में बतौर किराएदार रहने वाले मुकेश भगत की इस साल 26 अप्रैल को बोकारो के ललपनिया क रहने वाली युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन वह अपने पति के साथ अच्छे से रही, लेकिन 13 मई को अचानक वह लापता हो गई। पति ने जब कमरे की छानबीन की तो पता चला कि रुपए और गहने भी गायब हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पत्नी की काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चल सका।