-'ओझा अस्पताल' में मुफ्त चिकित्सा शिविर आर्गनाइज हुई।

-केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

pryagraj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69वें बर्थडे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहरियों ने धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय कुर्मी समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता केसर सिंह पटेल ने बाढ़ पीडि़त बच्चों के साथ ऋषिकुल उ.मा। विद्यालय अशोक नगर में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। वहीं 'ओझा अस्पताल' में मुफ्त चिकित्सा शिविर आर्गनाइज हुई। जिसमें लगभग 300 से ज्यादा पेशेंट का चेकअप किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार, डॉ। एल एस ओझा एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिक्षाविद डॉक्टर अशफाक अहमद ने उद्यमी जुबैर अहमद के साथ मदरसा मोहम्मदिया महेवा में सफाई कर छात्र छात्राओं में मिठाई खिलाकर उनके उ“वल भविष्य की कामना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके यशस्वी होने की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा नेता डॉक्टर अशफ़ाक़ अहमद ने किया। वहीं ब्लू क्रास आर्गनाइजेशन की ओर से बेली के ब्लड बैंक में रक्तदान कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। साथ ही कटघर अनाथालय में बच्चों ने केक काटकर मनाया। इस दौरान व‌र्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर राजीव मिश्रा, एचबी मौर्या, हेमन्त शुक्ला सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।